FIFA 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप की 24.5 लाख टिकटें बिकीं, 20 नवम्बर से शुरुआत

0
333
FIFA 2022 Football World Cup 24.5 million tickets sold, Full Schedule Qatar World Cup

नई दिल्ली। FIFA 2022: कतर में 20 नवंबर से शुरू होने जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड (FIFA 2022) की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। फीफा ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है और फीफा अभी तक करीब 24.5 लाख टिकट बिक चुकी हैं। यह पहला मौका है जबकि मिडिल ईस्ट और अरब देशों में फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है।

IND vs ZIM : जिम्बाब्वे से दूसरा वनडे, आज जीते तो सीरीज फतह, ये हो सकती है प्लेइंग XI

फीफा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा- पृथ्वी पर सबसे बड़े शो FIFA 2022  की शुरुआत में 100 दिनों से भी कम समय बचा है। कुल 2.45 मिलियन टिकट बेचे गए हैं। टिकटों की सबसे बड़ी संख्या कतर, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, मैक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्राजील और जर्मनी के प्रशंसकों द्वारा खरीदी गई हैं।

UEFA Champions League में भारतीय फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने इतिहास रचा

इन देशों से आई सबसे ज्यादा मांग

5 जुलाई से 16 अगस्त तक पहले दौर में कुल 5,20,532 टिकट बेचे गए थे। इस दौरान बिकी टिकटों में सबसे ज्यादा मांग कैमरून-ब्राजील, ब्राजील – सर्बिया, पुर्तगाल-उरुग्वे, कोस्टा रिका-जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया-डेनमार्क जैसे ग्रुप स्टेज मैचों के लिए रही। अगले दौर की घोषणा सितंबर में होगी। फीफा वर्ल्ड कप (FIFA 2022) का फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा। इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है। लियोनल मेसी की अर्जेंटीन को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है।

Shoaib Akhtar का खुलासा, पाक टीम प्रबंधन ने गांगुली की पसलियां तोड़ने को कहा

32 टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले FIFA 2022 विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है। लियोनल मेसी की अर्जेंटीन को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है। मेजबान कतर ग्रुप-ए में है। ब्राजील को ग्रुप-जी में क्रोएशिया, मोरक्को और कनाडा के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में मौजूद इंग्लैंड की टीम अपने पहले मैच में ईरान से भिड़ेगी।

Neeraj Chopra इस इवेंट से करेंगे वापसी, CWG सिल्वर मैडलिस्ट अविनाश साबले भी होंगे शामिल

40 साल बाद ऐसा होने जा रहा है कि इंग्लैंड की टीम फीफा वर्ल्ड कप (FIFA 2022) में किसी एशियन टीम से भिड़ेगी। इससे पहले 1982 में इंग्लिश टीम का सामना कुवैत से हुआ था। तब कुवैत ने उन्हें हरा दिया था। इंग्लैंड की टीम उस पुरानी याद को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप में ईरान से पहली बार भिड़ेगी। 2010 की विश्व कप चैंपियन स्पेन और चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को एक ही ग्रुप (ग्रुप-ई) में रखा गया है।

Neeraj Chopra इस इवेंट से करेंगे वापसी, CWG सिल्वर मैडलिस्ट अविनाश साबले भी होंगे शामिल

FIFA 2022 ग्रुप

ग्रुप ए– कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
ग्रुप बी– इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरोपियन प्ले-ऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन)
ग्रुप सी– अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप डी– फ्रांस, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 1 (पेरू/यूएई/ऑस्ट्रेलिया), डेनमार्क, ट्यूनीशिया
ग्रुप ई– स्पेन, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 2 (कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड), जर्मनी, जापान
ग्रुप एफ– बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप जी– ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून
ग्रुप एच– पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here