Home Cricket World Cup 2023: लंका लग गई.. दफा 302, भारत की जीत पर...

World Cup 2023: लंका लग गई.. दफा 302, भारत की जीत पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर लूटी महफिल

0
World Cup 2023 ind vs sl, viral social media reactions of former cricketers after team india’s big win

पुणे। World Cup 2023: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका किया। भारतीय टीम ने अपने सातवें मुकाबले में श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों के इस जीत के बाद दिए रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

World Cup 2023: करो या मरो के इरादे से नीदरलैंड का मुकाबला करेगा अफगानिस्तान, ऐसी होगी प्लेइंग XI

सहवाग ने लिखा: लंका लग गई..श्रीलंका के लिए दफा 302

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘लंका लग गई..श्रीलंका के लिए दफा 302’। शुरुआत में विराट कोहली, गिल और अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की और फिर मोहम्मद शमी ने दिखाया कि वह किस क्लास के खिलाड़ी हैं। विश्वकप 14 मैचों में 45 विकेट और विश्वकप क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज। भरत की शानदार जीत। सहवाग ने इसके साथ ही ट्विटर पर लिखा- भारत को आधिकारिक तौर पर World Cup 2023 सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बधाई। बिना पसीना बहाए शानदार जीत। विराट, शुभमन, अय्यर, शमी, सिराज सभी सनसनीखेज। सहवाग का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

World Cup 2023: भारत की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ी, अंकतालिका में फिर उलटफेर

शोएब अख्तर बोले, भारत को कोई नहीं रोक सकता

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर के रिएक्शन ने सभी भारतीयों को खुश कर दिया होगा। उनके रिएक्शन ने महफिल लूट ली। अख्तर ने भारत की World Cup 2023 में जीत के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया और भारत के इस बार वर्ल्ड कप जीतने पर भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा, भारत को कोई नहीं रोक सकता है।

World Cup 2023: भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री, श्रीलंका को 302 रनों से रौंदा

अब कोई नहीं है टक्कर में..

भारतीय टीम जिस तरह से इस वर्ल्ड कप में खेल रही है, उसे देखते हुए शोएब अख्तर ने मेन इन ब्लू की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, टीम इंडिया इस वक्त जो क्रिकेट खेल रही है साफ पता चल रहा है कि वह World Cup 2023 जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि, अब आगे भगवान की कुछ भी मर्जी हो लेकिन फिलहाल भारत को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों की भी तारीफ की। वह बोले कि, खासतौर से मैं मोहम्मद शमी के लिए बहुत खुश हूं। टीम इंडिया इस वक्त शानदार क्रिकेट खेल रही है।

Asian Shooting Championship: भारत के नए ‘गोल्डन ब्वॉय’ बने तोमर, कब्जाया एक और स्वर्ण

लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में भारत

टीम इंडिया अब World Cup 2023 सेमीफाइनल में भी इसी के साथ पहुंच गई है। मेन इन ब्लू लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 2011 में टीम चैंपियन बनी थी, फिर 2015 और 2019 में टीम को सेमीफाइनल में हार मिली। उसके बाद अब लगातार चौथी बार भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया के अभी आखिरी दो लीग मैच बाकी हैं जिन्हें जीतकर रोहित ब्रिगेड टॉप पोजीशन पर बनी रहना चाहेगी। अगला मुकाबला 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ होना है। फिर 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को होंगे। देखना होगा टीम इंडिया किससे भिड़ती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version