Home Cricket World Cup 2023: एक जीत और कई रिकॉर्ड, रोहित-विराट और टीम इंडिया...

World Cup 2023: एक जीत और कई रिकॉर्ड, रोहित-विराट और टीम इंडिया ने कर दिया कमाल

0
World Cup 2023 ind vs nz, consecutive 5th win, rohit Sharma, virat kohli and team india set many records

धर्मशाला। World Cup 2023 में भारतीय टीम का विजयी रथ जारी है। टीम इंडिया ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ये लगातार पांचवीं जीत है। इसी के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने 46 रनों की पारी खेली। इस शानदार जीत के बाद विराट कोहली-रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि टीम इंडिया ने भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

World Cup 2023: भारत ने खत्म किया 20 साल का इंतजार, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

रोहित शर्मा ने छक्के जडऩे के मामले में किया कमाल

मैच की शुरुआत से ही रोहित शर्मा ने आतिशी अंदाज में रन बनाए। लेकिन World Cup 2023 के इस मैच में वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 46 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ वह वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम वर्ल्ड कप में 38 छक्के हो गए हैं। उन्होंने दिग्गज एबी डिविलियर्स को पीछे कर दिया है। डिविलियर्स ने वनडे वर्ल्ड कप में 37 छक्के लगाए हैं। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 49 छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं।

World Cup 2023: आज जीती तो टॉप पर होगी टीम इंडिया, इंग्लैंड का सफर मुश्किल

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:

49: क्रिस गेल

38*: रोहित शर्मा

37: एबी डिविलियर्स

31: रिकी पोंटिंग

29: ब्रेंडन मैकुलम

World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का क्रम तोड़ना चाहेगा भारत, हार्दिक मैच से बाहर

रोहित ने पूरे किए एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के

World Cup 2023 में रोहित शर्मा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस साल वनडे क्रिकेट में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में 50 वनडे छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले 2015 में एबी डिविलियर्स ने 58 और क्रिस गेल ने साल 2019 में 56 छक्के लगाए थे। जिस तरह की फॉर्म में कप्तान रोहित शर्मा चल रहे हैं। वह आसानी से इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे कर सकते हैं।

World Cup 2023: इंग्लैंड की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

आईसीसी टूर्नामेंट्स में विराट का नया कीर्तिमान

विराट कोहली ने World Cup 2023 के इस मैच में टीम इंडिया की पारी को संभालने का काम किया। उन्होंने 104 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने आईसीसी के लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट्स अपने 3000 रन पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। विराट से पहले आईसीसी के लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट्स में 2942 रन बनाए थे। 50 ओवरों के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर आ गए हैं।

World Cup 2023: श्रीलंका ने खोला जीत का खाता, नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया

भारत बना रन चेज के मामले में पहली टीम

वर्ल्ड कप के एक संस्करण में टीम इंडिया अब पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने तीन मैचों में 250 या उससे अधिक का स्कोर तीन बार सफल चेज किया है। World Cup 2023 में भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 273 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल किया था। वहीं इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत को 261 रनों का टारगेट मिला और इसे उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 274 रनों के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इन तीन मैचों के अलावा अन्य 2 मुकाबलों में भारत को 200 और 192 रनों का लक्ष्य मिला था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version