World Cup 2023: मैक्सवेल की ‘अविश्वसनीय ऐतिहासिक पारी’, कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त; दूर-दूर तक कोई नहीं

0
54
World Cup 2023 aus vs afg, brilliant double ton from glenn maxwell, historical innings, many mile stones set, records crashed

मुंबई। World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला जिताने में हीरो वाला किरदार अदा किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग कर 291/5 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने महज 91 रनों पर सात विकेट गंवा दिए। लेकिन यहां से मैक्सवेल ने 157.03 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 201 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस दोहरे शतक से मैक्सवेल ने रिकॉर्ड्स की तो झड़ी लगा दी।

World Cup 2023: मैक्सवेल से हारा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

वनडे रन चेज में पहली बार बना दोहरा शतक

World Cup 2023 के इस मुकाबले में रन चेज करते हुए ग्लेन मैक्सवेल दोहरा शतक जडऩे वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले वनडे के रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान के पास था, जिन्होंने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 193 रन स्कोर किए थे। वहीं वर्ल्ड कप में रन चेज करते हुए सबसे बड़े स्कोर का पिछला रिकॉर्ड इंग्लैंड के एंड्रयू स्ट्रॉस के नाम था, जिन्होंने 2011 के टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मुकाबले में 158 रन स्कोर किए थे।

World Cup 2023: बचे थे 5 सेकंड..टाइम आउट विवाद में नए सबूत लाए श्रीलंकाई कप्तान

वनडे रन चेज में सबसे बड़े स्कोर

201*: ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई , 2023 विश्व कप

193: फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2021

185*: शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011

183*: एमएस धोनी (भारत) बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005

183: विराट कोहली (भारत) बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2012

Olympics Hockey Qualifier: भारतीय महिला टीम को मुश्किल ड्रॉ, जर्मनी से मिलेगी कड़ी चुनौती

दिगग्ज कपिल देव का रिकॉर्ड किया धराशाई

अफगानिस्तान के खिलाफ World Cup 2023 के इस मुकाबले में मैक्सवेल नंबर छह पर बैटिंग के लिए उतरे थे। इस नंबर पर दोहरा शतक जड़ उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में नंबर छह पर बैटिंग करते हुए नाबाद 175* रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब नाबाद 201* रनों के साथ वनडे में नंबर छह या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज हो गया।

World Cup 2023: हार के बाद अंकतालिका में फिसला श्रीलंका, चैम्पियंस ट्रॉफी से भी होगा बाहर!

वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर

237*: मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) बनाम वेस्ट इंडीज, वेलिंगटन, 2015

215: क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) बनाम जि़म्बाब्वे, कैनबरा, 2015

201*: ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023* आज

188*: गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम यूएई, रावलपिंडी, 1996

183: सौरव गांगुली (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉन्टन, 1999

World Cup 2023: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, विश्व कप में पहली बार श्रीलंका को दी मात

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

49: क्रिस गेल

45: रोहित शर्मा

43: ग्लेन मैक्सवेल

37: एबी डिविलियर्स

37: डेविड वार्नर

World Cup 2003: शाकिब ने मैथ्यूज को किया ’टाइम आउट’, इतिहास में दर्ज हुआ विवाद

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे का सबसे बड़ा निजी स्कोर

210*: ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023 विश्व कप

185*: शेन वॉटसन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011

181*: मैथ्यू हेडन बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2007

179: डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017

178: डेविड वार्नर बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2015 विश्व कप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here