Home Cricket World Cup 2023: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की ‘तिकड़ी’ मचाएगी धमाल, न्यूजीलैंड...

World Cup 2023: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की ‘तिकड़ी’ मचाएगी धमाल, न्यूजीलैंड का होगा काम तमाम

0
World Cup 2023 1st semifinal ind vs nz, trio of virat, rohit and shami will slam kiwis, way to finals

मुंबई। World Cup 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बुधवार को आयोजित होने वाले इस मुकाबले पर सभी की निगाहें होंगी। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली और रोहित के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी सभी को प्रभावित किया है। ये तीनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

World Cup 2023: अजेय टीम इंडिया के बड़े कीर्तिमान, जड़े सबसे ज्यादा छक्के; रिकॉर्ड तोड़ 350 प्लस स्कोर

कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड

कोहली इस बार World Cup 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 9 मैचों में 594 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 95 रन बनाए थे। वे शतक लगाने से चूक गए थे। लेकिन भारत की जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी। कोहली इस बार भी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ सकते हैं। वे फॉर्म में हैं और कई विस्फोटक पारियां खेल चुके हैं।

World Cup 2023: टीम इंडिया का दिवाली गिफ्ट, नीदरलैंड को 160 रनों से हराया, वर्ल्ड कप में 9वीं जीत

रोहित का बल्ला और शमी की गेंदबाजी बरपाएगी कहर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 46 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इस बार फैंस को उनसे और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रोहित ने अभी तक World Cup 2023 में 9 मैचों में 503 रन बनाए हैं। वे शतक भी लगा चुके हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शमी ने इस बार पांच मैच खेले हैं और इसमें 16 विकेट झटके हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

World Cup 2023: पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर, इंग्लैंड ने 93 रन से हराया

दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच

शमी की गेंदबाजी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ सकती हैं। उन्होंने World Cup 2023 लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। शमी ने 10 ओवरों में 54 रन दिए थे। बता दें कि टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल के बाद दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जाएगा। यह मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा। इसके बाद फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version