T20 World Cup 2022: ये पांच रिकॉर्ड टूट सकते हैं इस वर्ड कप में

0
317
T20 World Cup 2022 Live Updates These five records can be broken in this word cup

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 का आगाज हो गया है। आज से क्वालिफाइंग राउंड के मैच शुरू हो गए हैं। अब 13 नवंबर तक पूरी दुनिया क्रिकेट के फीवर से ग्रसित रहेगी। कंगारू टीम अपने होम ग्राउंड पर अपनी ही मेजबानी में खिताब बचाने उतरेगी। वहीं, भारत सहित कई टीमें ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए मैदान पर चुनौती पेश करेंगी। टीम इंडिया 15 साल के सूखे को समाप्त करने के लिए उतरेगी। वह 2007 में पहला T20 World Cup जीती थी। वहीं, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें फिर से चौंपियन बनने के लिए उतरेंगी। वहीं कई खिलाड़ियों की नजरें इस वर्ल्ड कप में नए रिकॉडर््स पर होंगी। आइए चर्चा करते हैं ऐसे 5 रिकॉर्ड्स पर जो इस वर्ल्ड कप में टूट सकते हैं।

T20 World Cup 2022: पाक के खिलाफ भारत की नई रणनीति, ऋषभ पंत आएंगे इस भूमिका में

T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जयवर्धने ने 31 मैचों 1016 रन बनाए थे। उनके इस रिकॉर्ड पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (847 रन), पूर्व कप्तान विराट कोहली (845 रन), ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर (762 रन) और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (698 रन) की नजर है।

T20 World Cup 2022: 16 टीम, 45 मैच, यहां जानिए टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड

T20 World Cup में आठ बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में भी शतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इनमें इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर हैं। हेल्स ने 2014 और बटलर ने 2021 में शतक लगाया था। वहीं, गेल ने 2007 और 2016 में शतकीय पारी खेली थी।

T-20 World Cup 2022: प्लेइंग-11 पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा-सबको पता है कौन खेलेगा

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

एक T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 2014 में छह मैचों में 319 रन बनाए थे। बाबर आजम (303 रन), डेविड वॉर्नर (289 रन), मोहम्मद रिजवान (281) और जोस बटलर (269) उनके करीब 2021 में पहुंचे थे।

Women’s Asia Cup 2022: भारतीय शेरनियों ने जीता एशिया कप..बनी ‘बेताज मलिकाएं’

सबसे ज्यादा विकेट

यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका इस वर्ल्ड कप में टूटना मुश्किल है। हालांकि, क्रिकेट में कभी भी कुछ हो सकता है। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट शाकिब अल हसन ने लिए हैं। उन्होंने 31 मैचों में 41 विकेट झटके हैं। इस वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों में उनके सबसे करीब रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने 18 मैच में 26 विकेट लिए हैं।

IND vs PAK: पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई तैयार!

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

एक T20 World Cup में अब छह खिलाड़ियों ने 13 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उमर गुल ने पहले दो संस्करणों में 13-13 विकेट हासिल किए थे। 2010 में डर्क नैनिस ने 14 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ा था। 2012 में अजंथा मेंडिस ने 15 विकेट हासिल कर लिए थे। यह रिकॉर्ड छह सालों तक बरकरार रहा था। वानिंदु हसरंगा ने 2021 में 16 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ा था। हसरंगा का यह रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here