Suryakumar Yadav ने टी20 क्रिकेट में किया विराट कोहली का रिकॉर्ड बराबर

0
224
Suryakumar Yadav equals Virat Kohli record in T20 cricket Player of the match T20 World Cup 2024

नई दिल्ली। Suryakumar Yadav: T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। देर रात भारत ने सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रनों से शिकस्त दी। इस मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप का अपना दूसरा अर्धशतक ठोका। जहां बाकी भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दिए, वहीं सूर्या बड़े आराम से मनचाहे तरीके से गेंदबाजों पर प्रहार करते रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। इसी के साथ सूर्या ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

यह Suryakumar Yadav का 64वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह 15वां मौका था जब उन्हें किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला हो। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी की। विराट भी 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। हालांकि, विराट ने इसके लिए 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, जबकि सूर्यकुमार ने उनसे लगभग आधे मैच खेले हैं और उनकी बराबरी कर ली है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी             मैच          अवॉर्ड

सूर्यकुमार यादव    64           15
विराट कोहली     121           15
वीरनदीप सिंह      78           14
सिकंदर रजा        86          14
मोहम्मद नबी      126          14

दो सालों में जमकर चला सूर्या का बल्ला

वहीं, बात करें Suryakumar Yadav की तो उन्होंने 2022 टी20 विश्व कप के बाद से 24 मैच खेले हैं और तीन शतक जड़े हैं। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से सूर्या इस प्रारूप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 24 मैचों में 51 की औसत और 156.29 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक के अलावा सात अर्धशतक भी लगाए हैं। नाबाद 112 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

IND vs AFG : भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से धोया, सुपर 8 में पहली जीत

वर्ष 2022 के बाद भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन

खिलाड़ी                  मैच      रन

सूर्यकुमार यादव         24      969
यशस्वी जायसवाल      17       502
ऋतुराज गायकवाड़     10       365
रिंकू सिंह                15      356
तिलक वर्मा             16       336

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here