IPL: यहां होती है पैसों की बरसात, लेकिन रिंकू सिंह फिर भी खाली हाथ!

0
102
IPL while many players earning in crores, match finisher rinku singh getting very less salary

मुंबई। IPL के पिछले सीजन रिंकू सिंह ने यश दयाल की लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए लगातार छक्कों की बारिश कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रिंकू सिंह की आईपीएल सैलरी कितनी है? दरअसल, आईपीएल में कई छोटे-मोटे खिलाडिय़ों पर करोड़ों रुपए की बारिश होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रिंकू सिंह की सैलरी सिर्फ 55 लाख रुपए है। रिंकू सिंह पहली बार आईपीएल 2017 का हिस्सा बने थे, तब पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था।

IND vs AUS: आज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

80 लाख के बाद घटी रिंकू की सैलेरी

आईपीएल ऑक्शन में दस लाख से शुरूआत करने के बाद 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 80 लाख रुपए में खरीदा। IPL 2023 में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। खासकर, इस बल्लेबाज आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। लेकिन उनकी सैलेरी कम होती गई। हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्कों की दरकार थी. गुजरात टाइटंस के लिए यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे, केकेआर की उम्मीदें टिकी थीं रिंकू सिंह पर… लेकिन रिंकू सिंह ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया।

T20 WC 2024: युगांडा ने कर दिया बड़ा धमाका, इस बड़ी टीम को कर दिया वर्ल्ड कप से बाहर!

आईपीएल के बाद टीम इंडिया में हुई एंट्री

IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह की टीम इंडिया में एंट्री हुई। पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रिंकू सिंह ने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। फिलहाल, रिंकू सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस सीरीज के पहले मैच में रिंकू सिंह 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, इस युवा बल्लेबाज ने दूसरे मैच में 9 गेंदों पर 31 रन बना डाले। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

IND vs AUS: बस एक और जीत की दरकार, पाकिस्तान को पछाड़कर टीम इंडिया मचाएगी टी20 में कोहराम

IPL के सीजन दर सीजन ऐसी रही रिंकू सिंह की सैलेरी

2023: कोलकाता नाइटराइडर्स, 5,500,000 रुपए

2022: कोलकाता नाइटराइडर्स, 5,500,000 रुपए

2021: कोलकाता नाइटराइडर्स, 8,000,000 रुपए

2020: कोलकाता नाइटराइडर्स, 8,000,000 रुपए

2019: कोलकाता नाइटराइडर्स, 8,000,000 रुपए

2018: कोलकाता नाइटराइडर्स, 8,000,000 रुपए

2017: पंजाब किंग्स, 1,000,000 रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here