Home Cricket Ipl IPL 2024: कुल 1166 रजिस्ट्रेशन, 25 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ का...

IPL 2024: कुल 1166 रजिस्ट्रेशन, 25 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ का बेस प्राइज; इनमें चार भारतीय

0
IPL 2024 total 1166 players registered for auction, 25 players set base price of rs. 2 crore, 4 indian players included

मुंबई। IPL 2024: आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। यहां खेलकर कई प्लेयर्स ने अपना करियर बनाया है। आईपीएल रिटेंशन पूरा हो चुका है और सभी आईपीएल टीमों ने रिलीज और रिटेंशन की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन के 19 दिसंबर को दुबई में होना है। यह पहली बार है कि ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जाएगा। इस बार ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाडिय़ों ने अपना नाम दिया है। इनमें से 25 खिलाडिय़ों ने अपना बेस प्राइज 25 करोड़ रुपए रखा है।

IND vs SA: मो. शमी की फिटनेस पर बीसीसीआई ने छिपाया बड़ा राज, अब सामने आया सच

कुल 1166 खिलाड़ियों में 830 भारतीय प्लेयर्स

आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाडिय़ों ने अपना नाम दिया है। IPL 2024 ऑक्शन के लिए इस बार 830 भारतीय खिलाडिय़ों ने अपना नाम दिया है। इसके अलावा 336 विदेश खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें से 212 खिलाड़ी जहां इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, वहीं 45 खिलाड़ी एसोसिएट देश के भी शामिल हैं। ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल 25 खिलाडिय़ों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है।

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीरीज भी जीती

7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं शामिल

ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप 2024 विजेता टीम के सात खिलाड़ी उन 25 खिलाडिय़ों में शामिल हैं, जो 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज के साथ IPL 2024 नीलामी में उतरेंगे। इनमें पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस और सीन एबॉट शामिल हैं। 2 करोड़ के बेस प्राइज में सिर्फ चार भारतीय शामिल हैं। इनमें उमेश यादव, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर और हर्षल पटेल शामिल हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है।

NZ vs BAN : ऐतिहासिक जीत से 3 विकेट दूर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड के 7 विकेट 113 रन पर गिरे

इन खिलाड़ियों ने रखा दो करोड़ रुपये बेस प्राइज

IPL 2024 में हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान , टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, गेराल्ड कोएत्जी, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है।

Sanju Samson के चयन के बाद भी फैंस नाराज, बोले-‘मौका नहीं बल्कि धोखा दिया’!

ऑक्शन में इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वहीं, IPL 2024 ऑक्शन में रुण आरोन, केएस भरत, केदार जाधव, सिद्दार्थ कौल, धवल कुलकर्णी, शिवम मावी, शाहबाज नदीम, करुण नायर, मनीष पांडे, हर्षल पटेल, चेतन सकारिया, मनदीप सिंह, बरिंदर सरन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, हनुमा विहारी, संदीप वारियर और उमेश यादव जैसे भारतीय खिलाड़ी होंगे। हर्षल पटेल के अलावा केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव जैसे खिलाडिय़ों का बेस प्राइज 2 करोड़ है। गौरतलब है कि पिछले दिनों आईपीएल टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाडिय़ों की फाइनल लिस्ट जारी की। तकरीबन सारी टीमों ने कई बड़े नामों को रिलीज करने का फैसला किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version