IPL 2024: मुंबई इंडियंस में हार्दिक की एंट्री आसान नहीं, पर्स भरने के लिए कई बड़े प्लेयर्स की होगी छुट्टी!

0
92
IPL 2024 not easy for Mumbai Indians to manage space for hardik pandya, may release few players

मुंबई। IPL 2024: के लिए रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे कुछ बड़े ट्रांसफर्स को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापसी की संभावनाओं को लेकर है। हार्दिक आईपीएल 2023 के बाद से ही मुंबई फ्रेंचाइजी के संपर्क में थे और वर्ल्ड कप के पहले ही उनके और मुंबई फ्रेंचाइजी के बीच डील होने की खबरें भी आ चुकी हैं। इन सब के बीच बड़ा सवाल यह उठता है कि मुंबई आखिर किस तरह हार्दिक की वापसी के लिए अपनी टीम में जगह बनाएगी?

IND vs AUS: दूसरे टी20 में आसान नहीं होगी ‘धूमधाम’, गेंदबाज बरपाएंगे कोहराम

मुंबई इंडियंस के पास पर्स में भी जगह नहीं

दरअसल, हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। इतनी बड़ी रकम के खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस के पास फिलहाल तो पर्स में जगह नहीं है। उसके पास पिछली आईपीएल नीलामी के बाद महज 5 लाख रूपए बचे थे। ऐसे में IPL 2024 से पहले 15 करोड़ रुपए जुटाने के लिए उसे अपने कुछ बड़े खिलाडिय़ों का साथ छोडऩा पड़ सकता है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, ईशान किशन, जोफ्रा आर्चर और कैमरून ग्रीन जैसे नाम सामने आ रहे हैं। रोहित शर्मा की गिनती एमएस धोनी के साथ ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में होती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस उनका साथ छोडऩा नहीं चाहेगी।

IPL 2024: बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे लीग, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर फोकस

रोहित की जगह हार्दिक को मिलेगी कप्तानी

अगर मुंबई ने IPL 2024 में हार्दिक को वापस लाने का मन बनाया है तो वह महज खिलाड़ी के तौर पर इस ऑलराउंडर की वापसी नहीं चाह रहे होंगे। निश्चित तौर पर वह हार्दिक को टीम की कप्तानी देंगे। ऐसे में रोहित शर्मा भी महज एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहे, ऐसा मुश्किल नजर आ रहा है। इसीलिए यह भी चर्चा हो रही है कि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस में रोहित और हार्दिक की अदला-बदली हो सकती है। यानी रोहित शायद अगले सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान संभाल सकते हैं।

IND vs AUS: गेंदबाजों पर सूर्यकुमार की दो टूक, अक्षर-अर्शदीप को दी नसीहत; मुकेश कुमार से दिखे खुश

ईशान किशन का साथ छोड़ेगी मुंबई?

मुंबई इंडियंस को अगर हार्दिक को वापस लाना है और रोहित को भी टीम में बनाए रखना है तो फिर उसके पास ईशान किशन को रिलीज करने का भी विकल्प होगा। ईशान भी हार्दिक पांड्या की कीमतों वाले प्लेयर हैं। उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा था। IPL 2024 में ईशान को रिलीज कर मुंबई इंडियंस आसानी से हार्दिक के लिए पैसा जुटा सकती है।

IND vs AUS: छक्का जड़ने के बाद भी रिंकू सिंह को मिले 0 रन, यह नियम बना कारण

कैमरून ग्रीन और जोफ्रा आर्चर की भी हो सकती है छुट्टी

मुंबई इंडियंस के पास इसके अलावा भी विकल्प है। वह IPL 2024 से पहले कैमरून ग्रीन को रिलीज कर सकती है। मुंबई ने ग्रीन को 17.50 करोड़ की भारी-भरकम कीमत में खरीदा था। हालांकि ग्रीन का परफॉर्मेंस कीमतों के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहा था। वह वर्तमान में भी अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। मुंबई इंडियंस इसके साथ ही जोफ्रा आर्चर (8 करोड़) और अन्य कुछ खिलाडिय़ों को रिलीज कर भी हार्दिक के लिए जगह बना सकती है। आर्चर सर्जरी के चलते पिछले सीजन में भी मुंबई के लिए नहीं खेल पाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here