Home Cricket Ipl IPL 2023: मोहाली में चमके Surya, लेकिन रह गया इस बात का...

IPL 2023: मोहाली में चमके Surya, लेकिन रह गया इस बात का मलाल

0
IPL 2023 brilliant innings by suryakumar yadav, but regretting for not finishing match

चंडीगढ़। IPL 2023: ‘मोहाली में माहौल’.. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन शब्दों के साथ कुछ फोटो पोस्ट की। इसमें दूसरी फोटो में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी थे। दो खिलाड़ी, जिन्होंने सही मायनों में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में मुंबई के लिए माहौल बनाया। खास तौर पर सूर्या, जिनके बल्ले और शॉट्स की धार फिर लौट आई है और मोहाली इसका गवाह बना।

Wrestler Protest: पुलिस बदसलूकी के बाद मामला और गर्माया, आप के मंत्री-विधायक गिरफ्तार; धरना स्थल सील

पूरे रंग में दिखे मुंबई के बल्लेबाज

मोहाली में बुधवार की रात IPL 2023 के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। वानखेडे में दोनों टीमों की पिछली टक्कर में खूब रन बरसे थे। इस बार भी इसकी कमी नहीं थी और पंजाब ने 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। मुंबई ने अपने विस्फोटक बल्लेबाजों के पूरे रंग में लौटने के दम पर इसे 18.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इसमें सूर्यकुमार यादव की भी बड़ी भूमिका थी।

IPL 2023: आज का मुकाबला SRH vs KKR, दोनों टीमों को हर कीमत पर जीत की दरकार

सूर्या का 31 गेंदों वाला तूफान

कुछ ही हफ्ते पहले सूर्यकुमार यादव के लिए अचानक आया रनों का सूखा हर किसी को हैरान कर रहा था और मुंबई को परेशान। धीरे-धीरे सूर्या ने रफ्तार पकड़ी और IPL 2023 की पिछली दो-तीन पारियों में वह रंग में लौटते दिखे। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में भी सूर्या ने 57 रनों की पारी खेली थी लेकिन तब टीम हार गई थी, इस बार ऐसा नहीं हुआ। सूर्यकुमार यादव जब सातवें ओवर में बैटिंग के लिए आए, तब मुंबई को 14 ओवरों में 161 रनों की जरूरत थी। सूर्या ने आते ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया।

IPL 2023: लगातार दो मैच और 200 प्लस का टारगेट चेस, MI ने रचा इतिहास

13वें ओवर के बाद ही लिख दी थी जीत की इबारत

सूर्या के बल्ले से असली आग निकली 13वें ओवर में। IPL 2023 में मुंबई के बल्लेबाज ने सैम करन के ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार छक्के और अगली 2 गेंदों पर लगातार चौके जमा दिये। इसके साथ ही सूर्या ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए लेकिन तब तक उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों से 66 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर पहुंचा दिया था। इस दौरान सूर्या ने इशान किशन के साथ सिर्फ 55 गेंदों में 116 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की।

Wrestler Protest: पुलिस बदसलूकी के बाद मामला और गर्माया, आप के मंत्री-विधायक गिरफ्तार; धरना स्थल सील

फिर भी सूर्या को है अफसोस?

IPL 2023 में इतनी दमदार पारी खेलकर और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाकर भी सूर्या को एक बात की शिकायत खुद से रही। मैच के बाद सूर्या ने कहा कि उन्हें मैच खत्म नहीं करने का अफसोस है। वह पिछले मैच में भी इससे चूक गए थे और एक बार फिर। इसके बावजूद सूर्या का प्रदर्शन बेहद खास है। इस सीजन के शुरुआती 5 मैचों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। अब पिछले 4 मैचों में उन्होंने तीसरी बार पचास का आंकड़ा पार किया है, जिसमें से 2 में टीम को जीत भी मिली है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version