नई दिल्ली। IPL 2024: आईपीएल का जाजम एक बार फिर सजने को तैयार है। लीग के लिए मिनी ऑक्शन नीलामी 19 दिसंबर को पहली बार देश से बाहर दुबई में होने जा रहा है। IPL की सभी 10 टीमों को रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है। क्रिक इंफो के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते तक नीलामी का पूल तैयार कर लिया जाएगा।
World Cup 2023: इंग्लैंड ने जारी रखा श्रीलंका के खिलाफ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
इस बार मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में करीब 100 करोड़ रुपए दांव पर होंगे। यानि टीमों के पास नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए आईपीएल 2023 से 5 करोड़ रूपए ज्यादा होंगे। इन टीमों में भी पंजाब किंग्स का पर्स सबसे ज्यादा भरा हुआ है। टीम के पास करीब 12.20 करोड़ रुपए मौजूद हैं। जबकि सबसे कम राशि मुंबई इंडियंस के पास है। मुंबई के पर्स में महज 0.05 करोड़ रुपए शेष हैं।
World Cup 2023: टीम इंडिया में कुछ नया होने वाला है, बॉलिंग की प्रेक्टिस कर रहे कोहली
आईपीएल 2023 में खर्च किए थे 95 करोड़ रुपए
क्रिक इंफो के मताबिक पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी टीमों के लिए 95 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। जबकि IPL 2024 में यह रकम बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए तय की गई है। अन्य टीमों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 6.55 करोड़, गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 4.45 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास 3.55 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास 3.35 करोड़, रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास 1.75 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के पास 1.65 करोड़ और मौजूदा चौंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 1.5 करोड़ रुपए की रकम मौजूद है।
World Cup 2023: आज पाकिस्तान को वापसी की उम्मीद, सामने है द. अफ्रीका; बदल जाएगी प्लेइंग XI
ये विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में हो सकते हैं शामिल
IPL का मेगा ऑक्शन हर 4 साल बाद आयोजित किया जाता है। जबकि मिनी ऑक्शन हर साल होता है। इस बार मिनी ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि वह आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा सम बिलिंग्स, जेराल्ड कूट्जी, ट्रेविस हेड, क्रिस वोक्स के भी शामिल होने की संभावना है।











































































