Suryakumar Yadav ने बाबर आजम को धोया, केएल राहुल का भी तोड़ा रिकॉर्ड

0
190
IND vs SL 3rd T20 Live Updates Suryakumar Yadav leaves Behind Babar Azam & KL Rahul

राजकोट। Suryakumar Yadav: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए यादगार और रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। सूर्या ने महज 51 गेंदों पर शानदार 112 रनों का स्कोर खड़ा किया। एक साल के अंदर उन्होंने तीसरी बार भारत के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाया। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में भी यह Suryakumar Yadav का तीसरा शतक था। इस पारी के साथ ही उन्होंने भारत के लोकेश राहुल और पाकिस्तान के बाबर आजम सहित धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। ये दोनों बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दो शतक लगा चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं।

बाबर और राहुल को पीछे छोड़ने के बाद अब सूर्या के निशाने पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं। जो टी20 इंटरनेशनल करियर में 4 शतक ठोक चुके हैं। रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों के दौरान सूर्या के प्रदर्शन से लगता है कि रोहित का यह रिकॉर्ड भी ज्यादा दिनों तक टिकने वाला नहीं है।

IND vs SL: सूर्या के तेज में झुलसी श्रीलंका, भारत 91 रनों से जीता, सीरीज भी 2-1 से जीती

भारत ने ठोके पांच विकेट पर 228 रन

भारत ने Suryakumar Yadav की धमाकेदार पारी के दम पर श्रीलंका को तीसरे टी20 मुकाबले में जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने मैच और सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया की पारी में सूर्यकुमार 51 गेंद पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 219.61 का रहा।

मैक्सवेल और मुनरो के क्लब में शामिल हुए सूर्यकुमार

टी20 क्रिकेट में अपने तीसरे शतक के साथ सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो की बराबरी कर ली है। ये दोनों बल्लेबाज भी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगा चुके हैं। चेक गणराज्य के दवीजी ने भी अपने देश के लिए टी20 में तीन शतक लगाए हैं, लेकिन वह एसोसिएट टीम का हिस्सा हैं।

AUS vs SA: दोहरे शतक से चूके ख्वाजा, ऑस्ट्रलियाई पारी घोषित, दक्षिण अफ्रीका 149/6

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

बल्लेबाज           देश           शतक

रोहित शर्मा        भारत          4

सूर्यकुमार यादव   भारत          3

ग्लेन मैक्सवेल     ऑस्ट्रेलिया     3

कॉलिन मुनरो     न्यूजीलैंड       3

एस दवीजी        चेक गणराज्य  3

इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था पहला शतक

Suryakumar Yadav ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इस मैच में उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली थी। इसके बाद नवंबर 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 112 रन की पारी खेली। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। यह टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 35 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here