U-19 World Cup: ICC ने श्रीलंका से छीनी मेजबानी, अब दक्षिण अफ्रीका में होगा आयोजन

0
86
ICC shifts Men's U-19 World Cup 2024 from Sri Lanka to South Africa

नई दिल्ली। U-19 World Cup: ICC ने पुरुषों के U-19 World Cup की मेजबानी श्रीलंका से छीन ली गई है। जनवरी में होने वाला यह आईसीसी इवेंट अब साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। आईसीसी की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। दरअसल, आईसीसी ने कुछ दिन पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बैन कर दिया था। यह निर्णय श्रीलंका सरकार द्वारा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के कामकाज में हस्तक्षेप करने पर लिया गया था। इसी बैन का असर है कि अब श्रीलंका को इस बड़े आयोजन की मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा है।

IND vs AUS: टी20 सीरीज से बाहर हुए डेविड वॉर्नर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

सस्पेंशन से नहीं पडे़गा क्रिकेट पर असर

U-19 World Cup 2024 के लिए ICC द्वारा ली गई बोर्ड की बैठक के बाद यह पता चला है कि, श्रीलंका की क्रिकेट टीम द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकती है। टीम दोनों प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना जारी रख सकती है। हालांकि बोर्ड को मिलने वाली फंडिंग आईसीसी द्वारा नियंत्रित की जाएगी।

Kylian Mbappe ने रचा इतिहास, 300 गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने; रोनाल्डो-मेसी को पछाड़ा

16 टीमों के बीच होगा महासंग्राम

U-19 World Cup 2024 में कुल 16 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। मौजूदा चैंपियन भारत के साथ ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका की टीम शामिल हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड हैं। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया हैं। जबकि ग्रुप डी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल की टीम को जगह दी गई हैं।

13 जनवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 41 मैच होंगे और फाइनल 4 फरवरी को खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 14 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेलेगा। वहीं, दूसरा मैच 18 जनवरी को अमेरिका के साथ और तीसरा मैच 20 जनवरी को आयरलैंड के साथ होगा।

IND vs AUS: संजू सैमसन फिर दरकिनार, फैंस का भड़का गुस्सा; संन्यास की देने लगे सलाह

5 बार की विश्व चैंपियन है भारत

भारतीय टीम ने अन्डर-19 विश्व कप का खिताब सबसे ज्यादा 5 बार जीता है, वहीं, 3 बार रनर-अप भी रहा है। 8 बार फाइनल खेल चुकी टीम इंडिया ने (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) में यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन बार (1988, 2002 और 2010) में ट्रॉफी हासिल की। जबकि, पाकिस्तान ने दो बार (2004 और 2006) में खिताब जीता। इसके अलावा इंग्लैंड 1998 में, साउथ अफ्रीका 2014 में, वेस्ट इंडीज 2016 में और बांग्लादेश 2020 में विश्व चैंपियन बन चुकी है। उम्मीद है कि, भारतीय टीम U-19 World Cup 2024 में विश्व विजेता बनकर अपना छठा खिताब जीतेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here