World Cup 2023: शुभमन गिल अस्पताल से डिस्चार्ज, पाक के खिलाफ खेलने पर संशय

0
69
Icc cricket World Cup 2023 Shubman Gill discharged, doubts playing against Pakistan

नई दिल्ली। World Cup 2023 में भारत के स्टार युवा ओपनर शुभमन गिल इस समय बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार, शुभमन गिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के डॉक्टर रिजवान खान के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उन पर नजर रखे है। हालांकि, अब गिल को चेन्नई के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया, टॉप पर पहुंची

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गिल के प्लेटलेट्स में गिरावट देखी गई है, यही कारण है कि वह टीम के साथ दिल्ली भी नहीं गए। शुभमन कल दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। दरअसल, 3 दिन पहले चेन्नई पहुँचने से पहले शुभमन को बुखार की शिकायत थी। बाद में टेस्ट के जरिये यह पता चला कि, उन्हें डेंगू हुआ है। अस्पताल में मौजूद गिल अब शायद पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे।

Arctic Open 2023: सात्विक-चिराग को शीर्ष वरीयता, पीवी सिंधु को मुश्किल ड्रॉ

World Cup 2023 के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर जीत का डंका बजाया है। चेन्नई के चैपॉक स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखर गया था। जिसकी वजह थी भारतीय स्टार शुभमन गिल की गैरमौजूदगी, शुभमन इस साल जबरदस्त लय में नजर आए हैं। वे साल के सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर हैं। शुभमन ने इस साल वन-डे में कुल 20 मैच खेले हैं, उन्होंने 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम कुल 6 शतक हैं, जिसमें से 5 शतक इसी साल आए हैं।

Pro kabaddi League: आ रहा है ’पंगा’ लेने का सीजन, लीग 2 दिसंबर से, खिलाड़ियों का ऑक्शन शुरू

क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे शुभमन

डेंगू से जूझ रहे शुभमन गिल 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भी शायद नहीं खेलेंगे। World Cup 2023 के सबसे बड़े मैच में गिल के खेलने की संभावना कम है। लेकिन, फिलहाल उनकी हालत में सुधार देखा गया है, गिल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे होटल लौट गए हैं। अब अगर उनका स्वास्थ्य ठीक होता है, तो वो सीधा अहमदाबाद जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here