World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी श्रीलंका, दिग्गजों के बिना किसका पलड़ा भारी, देखिए यहां

0
63
ICC cricket world cup 2023 live update SA vs SL Match preview South Africa vs Sri Lanka

नई दिल्ली। World Cup 2023 के दूसरे मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से यह मुकाबला शुरू होना है। दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम चोटिल तेज गेंदबाजों एनरिक नोर्त्जे और सिसांडा मगाला के बिना उतरेगी। वहीं, श्रीलंका के लिए सीमित ओवरों के उसके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी ऑलराउंडर लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। नोर्त्जे की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की टीम अनुभवी रबादा और 23 साल के गेराल्ड कोएट्जी पर काफी निर्भर होगी।

World Cup 2023: आज बांग्लादेश को चुनौती देगा अफगानिस्तान, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका करेगी श्रीलंका का सामना

आज ICC Cricket World Cup 2023 का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। अफ्रीकी टीम से इस बार सभी को एक बड़े उलटफेर की उम्मीद है, वहीं श्रीलंका की टीम अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ आंकड़ों को देखा जाए तो 80 वनडे मैचों में 45 साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि 33 मैच श्रीलंका की टीम ने अपने नाम किए हैं। वहीं वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमों का 6 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें 4 बार अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की है।

Asian Games 2023: पदकों की बारिश, तीरंदाजी में दूसरा गोल्ड और सिल्वर जीता, अब तक भारत के 99 पदक

साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा शानदार फॉर्म में

इस साल यानी 2023 में अब तक साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने न सिर्फ अच्छी कप्तानी की है, बल्कि उनके बल्ले से काफी रन भी निकले हैं। बावुमा ने 10 मैच में 637 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका की बॉलिंग यूनिट पर नजर दौड़ाएं तो इस साल लेफ्ट आर्म पेसर मार्को यानसन खासे कामयाब रहे हैं। 6 फीट से ज्यादा लंबे यानसन ने 2023 में अब तक खेले 11 वनडे मुकाबलों में 16 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.25 रहा। Cricket World Cup 2023 में भी इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

World Cup 2023: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से पीटा, पहली बार भारत में वर्ल्ड कप मैच जीता

इस साल श्रीलंका के पथुम निसांका टॉप स्कोरर

श्रीलंका की बल्लेबाजी में गहराई है। उनके लिए इस साल पथुम निसांका टॉप स्कोरर रहे हैं। निसांका ने 20 वनडे मुकाबलों में 819 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका एवरेज 45.50 रहा। बॉलिंग की बात करें तो महीश तीक्षणा के बारे में सिर्फ साउथ अफ्रीकी टीम ही नहीं, बल्कि इस World Cup 2023 में हिस्सा लेने वाली हर टीम नजर रख रही है। इस बॉलर ने 2023 में अब तक कुल 15 मैच खेले हैं और इनमें 4.50 की बेहतरीन इकोनॉमी से 31 विकेट लिए।

Asian Games 2023: हॉकी में भारत अब एशियाई चैम्पियन, जापान को 5-1 से रौंदा, ओलंपिक टिकट भी कटाया

कैसा होगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज

आज World Cup 2023 का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज बल्लेबाजी के लिए मुफीद माना जा सकता है। ऐसे में छोटी बाउंड्री होने की वजह से बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि इस पिच पर खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है। यहां की पिच पर अब तक पहली पारी का औसत स्कोर 230 रनों के करीब का देखने को मिला है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने लगभग 60 फीसदी मैच अपने नाम किए हैं।

Asian Games 2023: कबड्डी में भारत ने पाकिस्तान को 61-14 से पीटा, फाइनल में रॉयल एंट्री

World Cup 2023 में आज के मैच की संभावित प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा और मथीश पथिराना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here