ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को गंवानी पड़ेगी मेजबानी! इस बार फंस गया बड़ा पेंच

314
Advertisement

दुबई। ICC Champions Trophy 2025: मिनी वर्ल्ड कप कहे जाने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 8 टीमें भिड़ते हुए नजर आएंगी। इस बार चैम्पियंस टॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आईसीसी पाकिस्तान से चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन सकता है। पाकिस्तान की मेजबानी जाने की सबसे बड़ी वजह पाकिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच एशिया कप 2023 में हुए अतिरिक्त खर्चों को माना जा रहा है। दरअसल  भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल को अपनाते हुए भारत के सारे मैच श्रीलंका में आयोजित करने पड़े थे। पाकिस्तान ने एशिया कप में सिर्फ 4 मुकाबले ही अपने घर में खेले थे। वहीं बाकी के बचे हुए मैचों की मेजबानी श्रीलंका ने की थी।

IND vs ENG: विराट चाहे लौटे या नहीं, तय हैं टीम इंडिया में 5 बड़े बदलाव

एशिया कप के अतिरिक्त् खर्च को लेकर हुआ बवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है जो पाकिस्तान अभी से ICC Champions Trophy 2025 की तैयारी में लगा हुआ है तो वह मेजाबनी कैसे गंवा सकता है। तो इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बीसीसीआई और एशिया कप 2023 को माना जा रहा है। क्योंकि एशिया कप के दौरान भारत ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से साफ मना कर दिया था। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा था और श्रीलंका के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट को आयोजित करना पड़ा था। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच अतिरिक्त खर्चों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

AUS vs NZ: टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप के लिहाज से चुना नया कप्तान

श्रीलंका बोर्ड और पाकिस्तान बोर्ड में छीड़ा विवाद

सुरक्षा कारणों की वजह से बीसीसीआई ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान को एशिया कप 2023 श्रीलंका के साथ मिलकर आयोजित करना पड़ा था। लेकिन ICC Champions Trophy 2025 से पहले एशिया कप के खर्चो को लेकर दोनों देश आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बोर्ड के बीच विवाद का मुख्य कारण एशिया कप 2023 में हुआ अतिरिक्त खर्चों को माना जा रहा है। अब दोनों बोर्ड के बीच यह विवाद है कि इस अतिरिक्त खर्च को कौन सा बोर्ड उठाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस खर्च को उठाने से साफ इंकार कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है यह रकम लगभग 30 करोड़ रुपए की है।

IND vs ENG: ईसीबी का बड़ा फैसला, सीरीज बीच में छोड़ रवाना हुई पूरी इंग्लैंड टीम

एसीसी के सामने भी पाकिस्तान ने उठाया मुद्दा, हुआ खारिज

सूत्रों की माने तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस अतिरिक्त खर्च के भुगतान के लिए एशिया क्रिकेट काउंसिल पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। लेकिन एशिया क्रिकेट काउंसिल ने भी पाकिस्तान के इस अतिरिक्त खर्च को उठाने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं ICC Champions Trophy 2025 के लिए बीसीसीआई शायद ही भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने पर सहमति जताए। अगर ऐसा होता है तो चैम्पियंस ट्रॉफी का कर्ता-धर्ता आईसीसी भी पाकिस्तान से मेजबानी छीनने पर विचार कर सकता है। या एक बार फिर पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल अपनाना होगा।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply