Asian Games 2023: एशियाड के लिए श्रीलंका की पुरुष और महिला टीम घोषित, अथापत्थु और अराचिगे संभालेंगे कमान

0
112
Asian Games 2023 Sri Lankan men's and women's team announced for Asiad, Athapaththu and Arachige will take command
Pic Credit: @ICC

कोलंबो। Asian Games 2023 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने परुष और महिला टीम की घोषणा कर दी है। 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के होंगझू शहर में आयोजित होने जो रहे एशियाड के लिए परुष टीम की कप्तानी सहान अराचिगे तथा महिला टीम की कप्तानी चमारी अथापत्थु करेंगी। भारतीय टीम ने पहली ही अपनी टीम की घोषणा कर दी थी। जिसमें पुरुष टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तथा महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी।

Cricket World Cup 2023: रोहित ने श्रेयस और अक्षर की फिटनेस को लेकर दी खबर; कहा, “आश्विन अब भी कतार में”

चमारी पर होगा दारोमदार

Asian Games 2023 में श्रीलंका महिला टीम की सीनियर टीम को भेजा जाएगा। टीम कमान संभाल रही चमारी अथापत्थु जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। वे हालही में विश्व की नंबर-1 महिला बल्लेबाज भी बनी थी। लेकिन, फिलहाल वे मौजूदा समय में तीसरे पायदान पर हैं। चमारी के नेतृत्व में महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड पर वन-डे सीरीज में पहली बार जीत दर्ज की थी। श्रीलंका ने इंग्लैंड पर किसी भी फॉर्मेट में पहली सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।

IND vs AUS: वर्ल्ड कप से पहले नं. 1 की जंग, टीम इंडिया की होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत; जानें शेड्यूल

पुरुषों में जाएगी जूनियर श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका क्रिकेट ने Asian Games 2023 के लिए पुरुषों की जूनियर टीम को भेजा है। क्योंकि, सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेगी। टीम का नेतृत्व सहान अराचिगे करेंगे, जिन्होंने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं, टीम में एशेन बंडारा के रूप में अनुभवी खिलाड़ी को शामिल किया गया है। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने वाले एशेन ने 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वे टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके अलावा टीम में नुवान तुषारा और नुवानिदु फर्नांडो भी अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ी हैं।

World Cup 2023: इंग्लैंड टीम में हुए बड़े बदलाव, हैरी ब्रूक को मिली जगह; तूफानी बल्लेबाज बाहर

Asian Games 2023 के लिए श्रीलंका टीम

पुरुष टीम: लसिथ क्रूसपुले, शेवोन डेनियल, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे(कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, लाहिरू उदाराविकेटकीपर, रविन्दु फर्नांडो, रनिता लियानाराच्ची, नुवानीदु फर्नांडो, सचिथा जयतिलका, विजयकांत वियास्कंथ, निमेश विमुक्ति, लाहिरू समराकून, नुवान तुषारा, इसिथा विजेसुंडेरा

महिला टीम: चमारी अथापथु(कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, अनुष्का संजीवनी, ओशादी रणसिंघे, सुगंदिका कुमारी, इनोका राणावीरा, उदेशिका प्रबोधनी, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, अचिनी कुलसूर्या, इनोशी फर्नांडो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here