Asian Games 2023: ये है चौथे दिन का भारत का शेड्यूल, महिला हॉकी टीम शुरू करेगी अपना अभियान

0
216
Asian Games 2023 Day 4 Live Updates Full schedule of India, Manu Bhaker, Women Hockey team will compete

हांगझोऊ। Asian Games 2023: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर और भारत की महिला 25 मीटर पिस्टल निशानेबाज एशियन गेम्स 2023 में बुधवार को चौथे दिन पदक पर निशाना साधेंगी। चीन के हांगझोऊ में बुधवार को भारत की नज़रें शानदार प्रदर्शन करने पर होंगी। मंगलवार को दो पदकों के बाद, ओलंपियन नेत्रा कुमानन और विष्णु सरवनन भी हांगझोऊ 2023 में सेलिंग इवेंट्स के आखिरी दिन पदकों की होड़ में शामिल होंगे।

इस बीच, भारत को आज घुड़सवारी में और स्वर्ण पदक की उम्मीद रहेगी। दरअसल, तीसरे दिन की स्वर्ण पदक विजेता घुड़सवारी ड्रेसेज टीम के सभी चार सदस्य व्यक्तिगत ड्रेसेज पदक पर ध्यान देंगे। इसके अलावा अन्य खेलों में , विदित गुजराती और कोनेरू हम्पी, पुरुषों और महिलाओं के व्यक्तिगत अभियानों में पदक के काफी करीब हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने Asian Games 2023 में अभियान की शुरुआत सिंगापुर के खिलाफ पूल ए मुकाबले से करेगी। इस इवेंट में भारतीय टीम की नज़रें पदक के साथ-साथ पेरिस 2024 के लिए ओलंपिक कोटा हासिल करने पर भी हैं। महिलाओं के 60 किग्रा वुशु स्पर्धा में पहले ही पदक पक्का कर चुकी नाओरेम रोशिबिना देवी सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मैट पर उतरेंगी और उनकी निगाहें अपने मेडल को अपग्रेड करने पर होंगी।

Asian Games 2023: भारत का शेड्यूल: 27 सितंबर
वुशु

मेडल इवेंट: मेंस दाओशु फाइनल (रोहित जाधव) – सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: मेंस गनशू फाइनल (रोहित जाधव) – दोपहर 12:00 बजे
वूमेंस 60 किग्रा सेमीफाइनल (नाओरेम रोशिबिना देवी) – शाम 5:00 बजे

सेलिंग

मेडल इवेंट: मेंस ILCA7 मेडल रेस (विष्णु सरवनन) – सुबह 8:30 बजे से
मेडल इवेंट: वूमेंस सिंगल डिंगी ILCA6 मेडल रेस (नेत्रा कुमानन) – सुबह 8:30 बजे से
मेडल इवेंट: मेंस काइट IKA फॉर्मूला (चित्रेश तथा) – सुबह 8:30 बजे से
मेडल इवेंट: मेंस विंडसर्फिंग iQ फॉइल क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल (जेरोम कुमार सावरिमुथु) – सुबह 8:30 बजे से

शूटिंग

मेडल इवेंट: मेंस और वूमेंस स्कीट क्वालिफिकेशन स्टेज 2, टीम मेडल और इंडिविजुअल फाइनल (मेंस: अनंतजीत सिंह नरूका, गुरजोत सिंह खंगुरा, अंगद वीर सिंह बाजवा/ महिला: परिनाज धालीवाल, गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़) – सुबह 6:30 बजे से

मेडल इवेंट: वूमेंस 25 मीटर पिस्टल रैपिड क्वालिफिकेशन राउंड, टीम मेडल और इंडिविजुअल फाइनल (मनु भाकर, रिदम सांगवान, ईशा सिंह) – सुबह 6:30 बजे

मेडल इवेंट: वूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालीफाइंग, टीम मेडल और फाइनल (आशी चौकसे, मानिनी कौशिक, सिफ्ट कौर समरा) – सुबह 6:30 बजे

Asian Games 2023: अब भारत के नाम तीन गोल्ड, घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता मेडल

शतरंज

मेडल इवेंट: मेंस इंडिविजुअ राउंड 8 और 9 (विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी) – दोपहर 12:30 बजे से
मेडल इवेंट: वूमेन इंडिविजुअ राउंड 8 और 9 (कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली) – दोपहर 12:30 बजे से

फेंसिंग

मेडल इवेंट: मेंस टीम फॉइल (अर्जुन, देव, बिबिश कथिरेसन, आकाश कुमार) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: वूमेंस टीम एपी (एना अरोड़ा, ज्योतिका दत्ता, यशकीरत कौर, तनिष्का खत्री) – सुबह 10:30 बजे से

3×3 बास्केटबॉल

मेंस राउंड रॉबिन पूल C: भारत बनाम मकाओ चीन – दोपहर 12:10 बजे
वूमेंस राउंड रॉबिन पूल A: भारत बनाम चीन – शाम 4:55 बजे

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

वूमेंस ऑल-राउंड फाइनल (प्रणति नायक) – दोपहर 12:30 बजे

Asian Games 2023: सेलिंग से आया आज का पहला मेडल, 17 साल की नेहा ठाकुर ने जीता सिल्वर

बास्केटबॉल

वूमेंस प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप A: भारत बनाम इंडोनेशिया – शाम 5:30 बजे

बॉक्सिंग

मेंस 57 किग्रा राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (IND) बनाम अस्कत कुलातेव (KGZ) – दोपहर 1:15 बजे
मेंस 92 किग्रा राउंड ऑफ 16: संजीत (IND) बनाम लाजिजबेक मुल्लोजोनोव (UZB) – दोपहर 1:30 बजे
वूमेंस 50 किग्रा: निकहत जरीन (IND) बनाम चोरोंग बाक (KOR) – शाम 5:15 बजे

ब्रिज

मेंस, वूमेंस और मिक्स्ड टीम राउंड रॉबिन 1-1 से 4 (भारतीय टीमें) – शाम 6:30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग

मेंस स्प्रिंट क्वालीफाइंग, 1/16 और 1/8 फाइनल और रेपेचेज हीट (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, रोनाल्डो सिंह लैटोनजम) – सुबह 7:30 बजे से

वूमेंस कीरिन (शुशिकला अगाशे, त्रियाशा पॉल) – सुबह 7:56 बजे से

इक्वेस्ट्रियन

ड्रेसेज इंडिविजुअल इंटरमीडिएट : (हृदय छेदा, अनुश अग्रवाल, दिव्यकृति सिंह, सुदीप्ति हजेला) – सुबह 5:30 बजे से
ईस्पोर्ट्स

लीग ऑफ लीजेंड्स क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम वियतनाम – सुबह 11:30 बजे

हैंडबॉल

वूमेंस प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप B: भारत बनाम हांगकांग, चीन – शाम 4:30 बजे

हॉकी

प्रिलिमिनरी वूमेंस पूल A: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 10:15 बजे

Asian Games 2023: स्क्वैश में भारतीय लड़कियों ने पाकिस्तान को पीटा, शूटिंग-तलवारबाजी में निराशा

स्क्वैश

मेंस टीम पूल A: भारत बनाम कुवैत – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस टीम पूल B: भारत बनाम नेपाल – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस टीम पूल B: भारत बनाम मकाओ, चीन – दोपहर 2:00 बजे
मेंस टीम पूल A: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 4:30 बजे

स्विमिंग

वूमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई हीट और फाइनल (नीना वेंकटेश) – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक (माना पटेल) – सुबह 7:30 बजे
मेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट और फाइनल (तनीश जॉर्ज मैथ्यू, श्रीहरि नटराज) – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (लिनेशा) – सुबह 7:30 बजे

टेबल टेनिस

मेंस डबल राउंड ऑफ 64 (मानुष शाह/मानव ठक्कर) – दोपहर 1:30 बजे
मिक्स्ड डबल राउंड ऑफ 32 (जी साथियान/मनिका बत्रा और हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला) – दोपहर 1:30 बजे

टेनिस

मल्टीपल सिंगल और डबल्स मैच (अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना, रुतुजा भोसले, रामकुमार रामनाथन) – सुबह 7:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here