Asia Cup 2023 पर कोविड का साया, दो खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव!

0
77
Asia Cup 2023 Two Sri Lankan cricketers Kusal Perera and Avishka Fernando tested positive for COVID-19

कोलंबो। Asia Cup 2023: एशिया कप के 16वें संस्करण की शुरुआत 30 अगस्त 2023 से होने जा रही है। इसका पहला मुकाबला मुल्तान में मेजबान पाकिस्तान और पहली बार टूर्नामेंट में उतरने वाली नेपाल के बीच होगा। इस टूर्नामेंट के चार मुकाबले जिसमें भारत नहीं है वो मेजबान पाकिस्तान अपने घर में होस्ट कर रहा है। वहीं अन्य मुकाबले श्रीलंका में होंगे। इस इवेंट के लिए 6 बार एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। वहीं उसके खेमे में जहां पहले इंजरी से टेंशन बढ़ गई थी। अब कोविड की भी एंट्री की खबरें सामने आने लगी हैं।

बांग्लादेश की टीम में बदलाव, चोट के कारण Asia Cup 2023 से बाहर हुए इबादत हुसैन

यह दो खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव

एक रिपोर्ट के अनुसार Asia Cup 2023 से पहले श्रीलंका के वो दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं जिनका आगामी एशिया कप के लिए स्क्वॉड में चयन हो सकता था। 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने अपना स्क्वॉड घोषित नहीं किया है। अब रिपोर्ट से पता चला है कि अविष्का फर्नांडो और सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। ऐसा तब हुआ है जब कभी भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एशिया कप के लिए स्क्वॉड जारी कर सकता है।

BWF World Championships 2023: प्रणय ने विश्व चैंपियनशिप में पदक किया तय, दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को हराया

लंका प्रीमियर लीग में संक्रमित हुए खिलाड़ी!

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि, यह दोनों खिलाड़ी 20 अगस्त तक चले लंका प्रीमियर लीग में शामिल थे। इस टूर्नामेंट के आखिरी चरण में दोनों के संक्रमित होने की आशंका जताई गई। कहा गया कि, अविष्का और कुसल परेरा दोनों को Asia Cup 2023 स्क्वॉड में लेने की तैयारी थी। लेकिन अब उनकी मौजूदगी इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कोविड-19 से रिकवर होते हैं या नहीं। टेस्ट से पहले दोनों खिलाडिय़ों में इसके लक्षण नजर आ रहे थे।

World Athletics Championship: नीरज चोपड़ा की फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ एंट्री, एक ही थ्रो में रच दिया इतिहास

संकट में श्रीलंका, पहले ही दो स्टार प्लेयर चोटिल

श्रीलंका के लिए यह डबल झटका रहा। जहां इससे पहले उनके दो बड़े खिलाड़ी दुश्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने की जानकारी मिली थी। इसके अनुसार चमीरा कंधे की चोट के कारण पूरे Asia Cup 2023 से बाहर रहे सकते हैं। वहीं स्टार गेंदबाज हसरंगा जांघ में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो-तीन मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है, जिसका इंतजार है। श्रीलंका अपना पहला मैच 31 अगस्त को पल्लेकेल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। अभी 6 में से चार टीमें स्क्वॉड घोषित कर चुकी हैं। बस अफगानिस्तान और श्रीलंका ने अभी अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here