Asian Games 2023: शूटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता पहला गोल्ड, रोइंग में एक और ब्रॉन्ज मैडल

0
110
Asian Games 2023 Live Updates India wins first gold with world record in shooting men 10m air rifle team event

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में भारत ने पहला गोल्ड मैडल जीत लिया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम, रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए एशियन गेम्स 2023 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में इस तिकड़ी ने कुल 1893.7 का स्कोर किया, जो पिछले महीने बाकू विश्व चैंपियनशिप में चीन द्वारा बनाए गए पिछले विश्व रिकॉर्ड स्कोर से 0.4 अंक अधिक है। इस आयोजन के बाद चीन ने एशियन रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड चार्ट पर भी अपना स्थान खो दिया है।

मेंस 4 इवेंट में जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष की टीम ने रोइंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मैडल जीता। रोइंग में यह भारत का चौथा मैडल है। भारत अब तक कुल 6 मैडल जीत चुका है, जिसमें एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मैडल शामिल है।

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल- 25 सितंबर

सभी मैच भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे।

जिमनास्टिक

महिला क्वालिफिकेशन सबडिविजन 1 (प्रणति नायक) – सुबह 7:30 बजे

बॉक्सिंग

महिला 66 किग्रा राउंड ऑफ 16: अरुंधति चौधरी (IND) बनाम लियू यांग (CHN) – शाम 4:45 बजे
पुरुष 50 किग्रा राउंड ऑफ 32: दीपक भोरिया (IND) बनाम अब्दुल कय्यूम बिन अरिफिन (MAS) – शाम 5:15 बजे
पुरुष 71 किग्रा राउंड ऑफ 32: निशांत देव (IND) बनाम दीपेश लामा (NEP) – शाम 7:00 बजे

बास्केटबॉल 3×3

महिला राउंड-रॉबिन पूल ए: भारत बनाम उज्बेकिस्तान – सुबह 11:20 बजे
पुरुष राउंड-रॉबिन पूल सी: भारत बनाम मलेशिया – दोपहर 12:10 बजे

Asian Games 2023: क्रिकेट

महिला स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम श्रीलंका – सुबह 11:30 बजे

Asian Games 2023: रोइंग में भारत का धमाल, दो सिल्वर सहित 3 पदक जीते, खाते में अब 4 मैडल

शतरंज

पुरुष व्यक्तिगत राउंड 3 और 4 (विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला व्यक्तिगत राउंड 3 और 4 (कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली) – दोपहर 12:30 बजे

हैंडबॉल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप बी: भारत बनाम जापान – सुबह 11:30 बजे

Asian Games 2023: जूडो

पदक स्पर्धा: महिला -70 किग्रा (गरिमा चौधरी) – सुबह 7:30 बजे

रग्बी सेवन्स

महिला पूल एफ: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 8:20 बजे
महिला सेमीफाइनल: अगर क्वालीफाई करती हैं – दोपहर 1:55 बजे

रोइंग

मेडल इवेंट: पुरुष एकल स्कल्स फाइनल ए (बलराज पंवार) – सुबह 7:00 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष कॉक्सलेस फोर फाइनल ए (आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह, पुनित कुमार) – सुबह 7:40 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल ए (परमिंदर, सतनाम सिंह, जकार खान, सुखमीत सिंह) – सुबह 8:00 बजे
मेडल इवेंट: महिला कॉक्स्ड 8 (जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजम प्रिया देवी, रुक्मणी) – सुबह 8:50 बजे

Asian Games 2023 Live: भारत के खाते में अब तक 5 पदक, रोइंग में 3- शूटिंग में 2 मैडल जीते

सेलिंग

कई कैटेगरी में क्वालीफाइंग रेस (कई एथलीट) – सुबह 8:30 बजे से

शूटिंग

पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन, व्यक्तिगत फाइनल और टीम फाइनल (रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार) – सुबह 6:30 बजे से

पुरुषों का 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन स्टेज 2 और व्यक्तिगत फाइनल (अनीश, विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह) – सुबह 6:30 बजे

Asian Games 2023: स्विमिंग

पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल (श्रीहरि नटराज) – सुबह 7:30 बजे
महिला 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल (माना पटेल) – सुबह 7:30 बजे
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल (आनंद एएस, विक्रम खाड़े) – सुबह 7:30 बजे
महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल (धीनिधि देसिंघु) – सुबह 7:30 बजे
पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (लिकिथ सेल्वराज) – सुबह 7:30 बजे
महिला 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (हशिका रामचंद्र) – सुबह 7:30 बजेमहिला 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट और फाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे

टेनिस

एकल और युगल के कई मैच (अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना, रुतुजा भोसले, रामकुमार रामनाथन) – सुबह 7:30 बजे

वुशु

महिला 60 किग्रा 1/8 फैइनल (नाओरेम रोशिबिना देवी) – शाम 5:00 बजे
पुरुष 60 किग्रा 1/8 फाइनल (सूर्य भानु प्रताप सिंह) – शाम 5:00 बजे
पुरुष 60 किग्रा 1/8 फाइनल (विक्रांत बलियान) – शाम 5:00 बजे

पहले दिन भारत ने जीते 5 पदक

10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): रजत

पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): रजत

मेन्स कॉक्सलेस डबल्स (रोइंग): कांस्य

मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम (रोइंग): रजत

वूमेन 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): कांस्य

Asian Games 2023: रोइंग में भारत का धमाल, दो सिल्वर सहित 3 पदक जीते

Asian Games 2023 में भारतीय रोइंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों के पहले दिन 3 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत अब तक 4 पदक जीत चुका है। चौथा पदक निशानेबाजी में आया है। Asian Games 2023 रोइंग में भारत को पहला मेडल लाइट वेट डबल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने दिलाया। अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों फाइनल में 6.28.18 का स्कोर करके भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

बांग्लादेश को हरा फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Asian Games 2023 Cricket में भारत ने अपना पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2023 क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से आसान शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई और कम से कम रजत पदक तो पक्का कर ही लिया। हालांकि भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए उसके स्वर्ण पदक जीतने की सर्वाधिक संभावनाएं हैं।

IND vs AUS: दूसरा वनडे आज, इंदौर में लग सकता है रनों का अंबार, पिच रिकॉर्ड से संकेत

52 रनों का लक्ष्य भारत ने 2 विकेट खोकर हांसिल कर लिया। भारत को पहला झटका कप्तान स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंधाना महज 7 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें मुरफा अख्तर ने समीमा सुल्ताना के हाथों कैच करवाया। 40 रनों के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा 21 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें फाहिमा खातून ने बोल्ड किया। इसके बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here