Asian Games 2023: रोइंग में भारत का धमाल, दो सिल्वर सहित 3 पदक जीते, खाते में अब 4 मैडल

0
83
Asian Games 2023 India in rowing, won 3 medals including 2 silver, now 4 medals in account

नई दिल्ली। Asian Games 2023 में भारतीय रोइंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों के पहले दिन 3 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत अब तक 4 पदक जीत चुका है। चौथा पदक निशानेबाजी में आया है। Asian Games 2023 रोइंग में भारत को पहला मेडल लाइट वेट डबल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने दिलाया। अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों फाइनल में 6.28.18 का स्कोर करके भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

इसके बाद बाबू लाल यादव और राम लेख ने पुरुष युगल फाइनल-ए में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। यह रोइंग में भारत का दूसरा और पहले दिन का कुल तीसरा पदक था।

इसके कुछ ही देर बाद रोइंग में भारत को तीसरी कामयाबी हासिल हुई। पुरुषों की कॉक्स्ड आठ स्पर्धा में 05.3.01 के समय के साथ भारतीय टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया।

Asian Games 2023 में भारत को पहला मेडल रोइंग में आया, लाइट वेट डबल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों फाइनल में 6.28.18 का स्कोर करके भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

Asian Games 2023 : बांग्लादेश को हरा फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, पदक पक्का

रोइंग के लाइट वेट डबल्स में भारत को पहली बार Asian Games में मेडल मिले हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय इस इवेंट में मेडल नहीं जीत सका था। हालांकि 2010 में बजरंग लाल ताखर ने चीन में हुए एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया था। इसके अलावा 2006 के दोहा एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला था। स्वर्ण सिंह ने साल 2014 के एशियन गेम्स में भारत को ब्रांज मेडल दिलाया था।

Asian Games 2023: भारत के पदकों का खाता खुला, शूटिंग-रोइंग में जीते 3 पदक

2017 से एक साथ रोइंग कर रहे हैं अर्जुन और अरविंद

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह 2017 से एक साथ लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट कर रहे हैं। दोनों ने आर्मी जॉइन करने के बाद रोइंग खेल के बारे में जाना। अर्जुन लाल जाट राजस्थान के जयपुर में शाहपुरा के गांव नया बास के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं जबकि दो और भाई उन्हीं की तरह आर्मी में हैं। वहीं अरविंद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खबरा गांव से आते हैं। उन्हें खेलों में पहले से ही रुचि थी। आर्मी में भर्ती होने के साथ ही उन्होंने रोइंग की भी ट्रेनिंग शुरू कर दी।

Asian Games 2023: 45 देशों के बीच दांव पर 481 गोल्ड, भारत अब की बार 100 पार!

2019 में एशियन चैंपियनशिप में जीत चुके हैं मेडल

2019 के साउथ कोरिया में हुए एशियन चैम्पियनशिप में इन दोनों ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। इसके अलावा नेशनल लेवल पर भी ये दोनों एक साथ गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

1982 से एशियन गेम्स में शामिल रोइंग

रोइंग को 1982 नई दिल्ली एशियन गेम्स से शामिल किया गया है। शुरुआत में सिंगल स्कल को शामिल किया गया था। 1990 सियोल एशियाई गेम्स से डबल्स स्कल को शामिल किया गया है। भारत को अभी तक इसमें एक भी मेडल नहीं मिला था। वहीं सिंगल स्कल में भारत को 3 मेडल मिले थे। इसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here