Asian Games 2023: ये है छठे दिन का शेड्यूल, टेनिस-शूटिंग में गोल्ड की आस

0
71
Asian Games 2023 Day 5 Live Blog full Schedule of India, hope for gold in tennis-shooting

हांगझोऊ। Asian Games 2023 के मेडल इवेंट का छठा दिन एक्शन से भरपूर रहेगा। हांगझोऊ में भारत ने गुरुवार तक 25 मेडल जीते। आज उसे अपनी मैडल टेली में काफी बढ़त की उम्मीद होगी। बहुप्रतीक्षित एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी शुक्रवार से शुरू हो रही हैं, जिसमें 20 किमी रेस वॉक स्पर्धाएं पहले शुरू होंगी। महिलाओं का हैमर थ्रो और शॉट पुट फाइनल पर भी लोगों की ख़ास नज़रें होंगी। इसके अलावा टेनिस और शूटिंग पर भी आज खास तौर पर नजरें टिकी होंगी।

Tennis में भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी पुरुष युगल फाइनल के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। जबकि रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले मिश्रित युगल सेमीफाइनल में नज़र आएंगे। Boxing में दो बार की विश्व चौंपियन निकहत जरीन महिलाओं के 50 किग्रा क्वार्टरफाइनल में जॉर्डन की नासर हनान को हराकर अपना पहला एशियाई खेलों का पदक सुनिश्चित करना चाहेंगी।

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने गत विजेता जापान को 4-2 से दी मात

Badminton में पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय जैसे बैडमिंटन दिग्गज खिलाड़ी भी भारत के पुरुष और महिला दोनों टीमों के क्वार्टरफाइनल में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि बॉक्सिंग और बैडमिंटन दोनों में सेमीफाइनल हारने वालों को Asian Games 2023 में कांस्य पदक मिलता है।

Asian Games 2023 में भारत का शेड्यूल: 29 सितंबर

3×3 बास्केटबॉल

पुरुष राउंड रॉबिन पूल सी: भारत बनाम चीन – शाम 5:20 बजे

एथलेटिक्स

पुरुष 20 किमी रेस वॉक फाइनल (संदीप कुमार, विकास सिंह) – सुबह 4:30 बजे
महिला 20 किमी रेस वॉक फाइनल (प्रियंका गोस्वामी) – सुबह 4:40 बजे
महिला 400 मीटर राउंड 1 (ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, हिमांशी मलिक) – शाम 4:30 बजे
महिला हैमर थ्रो फाइनल (तान्या चौधरी, रचना कुमारी) – शाम 4:40 बजे
पुरुष 400 मीटर राउंड 1 (मुहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल) – शाम 4:55 बजे
महिला शॉटपुट फाइनल (किरण बलियान, मनप्रीत कौर) – शाम 6:15 बजे

Asian Games 2023: भारतीय फुटबॉल टीम सऊदी अरब से हराकर टूर्नामेंट से बाहर

बैडमिंटन

महिला टीम क्वार्टरफाइनल (पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा, अनुपमा उपाध्याय, मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो): भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 6:30 बजे
पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल (एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन): भारत बनाम नेपाल – दोपहर 2:30 बजे

Asian Games 2023: बास्केटबॉल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप ए: भारत बनाम मंगोलिया – शाम 5:30 बजे

बॉक्सिंग

महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ 16: परवीन (भारत) बनाम जू ज़िचुन (चीन) – दोपहर 12:00 बजे
पुरुष 80 किग्रा राउंड ऑफ 16: लक्ष्य चाहर (भारत) बनाम बेकझिगिट उलू ओमुरबेक (किर्गिस्तान) – दोपहर 1:45 बजे
महिला 50 किग्रा क्वार्टर फाइनल: निकहत जरीन (भारत) बनाम नासर हनान (जॉर्डन) – शाम 4:45 बजे

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 1 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 1 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रागनानंद) – दोपहर 12:30 बजे
महिला टीम राउंड 1 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने गत विजेता जापान को 4-2 से दी मात

ट्रैक साइकिलिंग

मेडल इवेंट: पुरुष मैडिसन (नीरज कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों) – सुबह 7:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष कीरिन (डेविड बेकहम, एसो अल्बेन) – सुबह 7:30 बजे

ईस्पोर्ट्स

Dota 2 ग्रुप A मैच: भारत बनाम किर्गिस्तान – सुबह 11:30 बजे
Dota 2 ग्रुप ए मैच: भारत बनाम फिलीपींस – दोपहर 12:30 बजे

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 2 (अनिर्बान लहिरी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) – सुबह 4:00 बजे
महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 2 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) – सुबह 4:00 बजे

हैंडबॉल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप बी: भारत बनाम चीन – दोपहर 3:30 बजे

हॉकी

महिला प्रिलिमिनरी पूल ए: भारत बनाम मलेशिया – शाम 4:00 बजे

शूटिंग

मेडल इवेंट: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन राउंड, टीम पदक और व्यक्तिगत फाइनल (दिव्या टीएस, पलक, ईशा सिंह) – सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन, टीम पदक और फाइनल (ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराण) – सुबह 6:30 बजे

स्क्वैश

महिलाओं का टीम सेमीफाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 8:30 बजे
पुरुषों का टीम सेमीफाइनल (टीम इंडिया) – दोपहर 1:30 बजे

Asian Games 2023: बैडमिंटन में भारतीय महिलाओं का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में पहुंची; अन्य खेलों में मिले-जुले नतीजे

स्विमिंग

महिलाओं की 50 मीटर बटरफ़्लाई हीट और फाइनल (नीना वेंकटेश) – सुबह 7:30 बजे
महिलाओं की 800 मीटर फ़्रीस्टाइल स्लो एंड फास्ट हीट (वृत्ति अग्रवाल) – सुबह 7:30 बजे
महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल (श्रीहरि नटराज, अद्वैत पेज) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट और फाइनल (आर्यन नेहरा, कुशाग्र रावत) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ़्लाई हीट और फाइनल (अनीश गौड़ा, साजन प्रकाश) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले हीट और फाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष युगल राउंड ऑफ 16 (मानुष शाह/मानव ठक्कर और जी साथियान/शरत कमल) – सुबह 7:30 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16 (जी साथियान/मनिका बत्रा और हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला) – सुबह 7:30 बजे
महिला एकल राउंड ऑफ 16 (मनिका बत्रा) – सुबह 7:30 बजे
महिला युगल राउंड ऑफ 16 (श्रीजा अकुला/दिया चितले और सुतीर्था/अहिका मुखर्जी) – दोपहर 1:30 बजे
पुरुष एकल (शरत कमल, जी साथियान) राउंड ऑफ 16 – दोपहर 1:30 बजे

Asian Games 2023: भारत को शूटिंग में गोल्ड, 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शूटर्स का निशाना

Asian Games 2023: टेनिस

मेडल राउंड: पुरुष युगल फाइनल: रामकुमार रामनाथन/साकेत माइनेनी (भारत) बनाम जेसन जंग/यू-हसिउ सू (चीनी ताइपे) – सुबह 7:30 बजे
मिश्रित युगल सेमीफाइनल: रोहन बोपन्ना/रुतुजा भोसले (भारत) बनाम चान हाओ-चिंग/यू-हसिउ सू (चीनी ताइपे) – सुबह 9:30 बजे के बाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here