Asian Games 2023: रोइंग में पदक से चूके बलराज पंवार, चौथे स्थान से करना पड़ा संतोष

0
50
Asian Games 2023 Balraj Panwar missing out for medal] finishes 4th in the Men's Singles Sculls event

बीजिंग। Asian Games 2023: भारत के बलराज पंवार आज सुबह रोइंग में पुरुषों की एकल स्कल प्रतियोगिता के फाइनल में पदक से चूक गए। आज सुबह प्रतियोगिता के फाइनल में बलराज पंवार ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरुषों की एकल स्कल प्रतियोगिता के फाइनल में स्वर्ण पदक चीन के नाम रहा जबकि रजत पदक जापान ने जीता इसी प्राकार हांगकांग ने कांस्य पदक जीता। फाइनल में बलराज 8 सेकेंड के अंतर से पदक से चूक गए। उन्होंने चौथे स्थान के लिए 7:08:79 का समय लिया।

Asian Games 2023: दूसरे दिन भारत का शेड्यूल, क्रिकेट में गोल्ड पर नजरें

भारत के लिए आज कई पदक दांव पर

हालांकि Asian Games 2023 में भारत के लिए आज कई पदक दांव पर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेगी। टी 20 क्रिकेट का यह गोल्ड मेडल मैच आज यानि सोमवार को झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में खेला जाएगा। फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका आमने-सामने होंगी। इसी तरह पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों के पास भी पदक हासिल करने का मौका होगा।

IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

एशियन गेम्स 2023 भारत का शेड्यूल- 25 सितंबर

सभी मैच भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे।

जिमनास्टिक

महिला क्वालिफिकेशन सबडिविजन 1 (प्रणति नायक) – सुबह 7:30 बजे

बॉक्सिंग

महिला 66 किग्रा राउंड ऑफ 16: अरुंधति चौधरी (IND) बनाम लियू यांग (CHN) – शाम 4:45 बजे
पुरुष 50 किग्रा राउंड ऑफ 32: दीपक भोरिया (IND) बनाम अब्दुल कय्यूम बिन अरिफिन (MAS) – शाम 5:15 बजे
पुरुष 71 किग्रा राउंड ऑफ 32: निशांत देव (IND) बनाम दीपेश लामा (NEP) – शाम 7:00 बजे

बास्केटबॉल 3×3

महिला राउंड-रॉबिन पूल ए: भारत बनाम उज्बेकिस्तान – सुबह 11:20 बजे
पुरुष राउंड-रॉबिन पूल सी: भारत बनाम मलेशिया – दोपहर 12:10 बजे

Asian Games 2023: क्रिकेट

महिला स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम श्रीलंका – सुबह 11:30 बजे

T-20 World Cup 2024: आईसीसी ने तय किए 10 मैदान, 7 कैरेबियाई और 3 अमेरिकी स्टेडियम्स में होंगे मैच

शतरंज

पुरुष व्यक्तिगत राउंड 3 और 4 (विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला व्यक्तिगत राउंड 3 और 4 (कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली) – दोपहर 12:30 बजे

हैंडबॉल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप बी: भारत बनाम जापान – सुबह 11:30 बजे

Asian Games 2023: जूडो

पदक स्पर्धा: महिला -70 किग्रा (गरिमा चौधरी) – सुबह 7:30 बजे

रग्बी सेवन्स

महिला पूल एफ: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 8:20 बजे
महिला सेमीफाइनल: अगर क्वालीफाई करती हैं – दोपहर 1:55 बजे

रोइंग

मेडल इवेंट: पुरुष एकल स्कल्स फाइनल ए (बलराज पंवार) – सुबह 7:00 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष कॉक्सलेस फोर फाइनल ए (आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह, पुनित कुमार) – सुबह 7:40 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल ए (परमिंदर, सतनाम सिंह, जकार खान, सुखमीत सिंह) – सुबह 8:00 बजे
मेडल इवेंट: महिला कॉक्स्ड 8 (जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजम प्रिया देवी, रुक्मणी) – सुबह 8:50 बजे

Asian Games 2023: टेबल टेनिस में भारत को झटका, मनिका बत्रा हारीं, बॉक्सिंग में जीत से आगाज

सेलिंग

कई कैटेगरी में क्वालीफाइंग रेस (कई एथलीट) – सुबह 8:30 बजे से

शूटिंग

पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन, व्यक्तिगत फाइनल और टीम फाइनल (रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार) – सुबह 6:30 बजे से

पुरुषों का 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन स्टेज 2 और व्यक्तिगत फाइनल (अनीश, विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह) – सुबह 6:30 बजे

Asian Games 2023: स्विमिंग

पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल (श्रीहरि नटराज) – सुबह 7:30 बजे
महिला 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल (माना पटेल) – सुबह 7:30 बजे
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल (आनंद एएस, विक्रम खाड़े) – सुबह 7:30 बजे
महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल (धीनिधि देसिंघु) – सुबह 7:30 बजे
पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (लिकिथ सेल्वराज) – सुबह 7:30 बजे
महिला 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (हशिका रामचंद्र) – सुबह 7:30 बजेमहिला 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट और फाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा

टेनिस

एकल और युगल के कई मैच (अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना, रुतुजा भोसले, रामकुमार रामनाथन) – सुबह 7:30 बजे

वुशु

महिला 60 किग्रा 1/8 फैइनल (नाओरेम रोशिबिना देवी) – शाम 5:00 बजे
पुरुष 60 किग्रा 1/8 फाइनल (सूर्य भानु प्रताप सिंह) – शाम 5:00 बजे
पुरुष 60 किग्रा 1/8 फाइनल (विक्रांत बलियान) – शाम 5:00 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here