Home Asian Games Asian Games 2023: तीरंदाजी ने दिलाया 21वां गोल्ड, सौरव ने सिल्वर और...

Asian Games 2023: तीरंदाजी ने दिलाया 21वां गोल्ड, सौरव ने सिल्वर और अंतिम पंघाल ने जीता ब्रॉन्ज

0
Asian Games 2023 Archery won 21st gold medal, Saurav won silver and Panghal won bronze

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में आज पुरुषों के कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट के फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 235-230 से हराया। ओजस प्रवीण देओतले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश समाधान जावकर की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कोरिया को आगे नहीं बढ़ने दिया। भारतीय तिकड़ी ने चार राउंड में से पहले में 58, दूसरे में 58, तीसरे में 59 और चौथे में 60 स्कोर किया। वहीं, कोरिया ने पहले राउंड में 55, दूसरे में 59, तीसरे में 57 और चौथे में 59 स्कोर किया। महिलाओं की तरह पुरुषों की भी कंपाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा 2014 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है। उस साल इंचियोन में रजत चौहान, संदीप कुमार और अभिषेक वर्मा की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में रजत, अमन सैनी और अभिषेक ने रजत जीता था। अब भारत ने एक बार फिर स्वर्ण जीता है।

Asian Games 2023: भारत ने स्कवैश में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, अब खाते में 20 गोल्ड

गोल्ड से चूके सौरव

Asian Games 2023 में भारत के सौरव घोषाल स्क्वैश में पुरुष एकल के फाइनल में हार गए। उन्हे मलेशिया के ईन के हाथों 9-11, 11-9, 11-5 और 11-6 से हार का सामना करना पड़ा है। सौरव ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Asian Games 2023: कबड्डी में भारत ने चीनी ताइपे को 50-27 से हराया, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

अंतिम ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2023 में आज भारत की युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में कांस्य पदक जीत लिया है। 19 वर्षीय पंघाल ने मंगोलिया की बोलोरतुया बैट-ओचिर को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। अंतिम और बोलोरतुया को पहले दौर में विश्व चैंपियन अकारी फुजिनामी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Asian Games 2023: तीरंदाजी में महिलाओं ने जीता गोल्ड, भारत की झोली में 82 पदक

स्क्वॉश के मिक्स डबल्स में भी आया था गोल्ड

Asian Games 2023 स्क्वॉश के मिक्स डबल्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। Asian Games 2023 में पहली बार स्कवैश मिक्स डबल इवेंट को शामिल किया गया था और भारत ने इस स्पर्धा का पहला गोल्ड अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारत का मुकाबला मलेशिया से था। गोल्ड मेडल मैच में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 11-10 से अपने नाम किया।

World Cup 2023: आखिरी वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में तीन भारतीय

कबड्डी में भारत ने चीनी ताइपे को 50-27 से हराया

Asian Games 2023 कबड्डी में भारत का विजयी अभियान जारी है। आज सुबह ग्रुप ए के मैच में भारतीय पुरूष टीम ने चीनी ताईपे को 50-27 से मात दी। भारत अब ग्रुप में शीर्ष पर मौजूद है और सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से तय हो गया है। इस पूरे मुकाबले में भारत का डिफेंस और रेड दोनों ही जबर्दस्त नजर आए। पहले हाफ में ही भारतीय टीम ने जापान को दो बार ऑलआउट किया।

world Cup 2023: ENG vs NZ मुकाबले से शुरू होगी विश्व फतेह की जंग, जानें संभावित प्लेइंग XI

पीवी सिंधु और अंतिम पंघाल को करना पड़ा हार का सामना

Asian Games 2023 के अन्य खेलों की बात करें तो वुमेंस बैडमिंटन एकल क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की ही बिंगजाओ से 16-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय स्टार शटलर एशियन गेम्स से बाहर हो गई है। हालांकि पूजा गहलोत ने वुमेंस फ्रीस्टाइल 50 किलो भारवर्ग में प्री-क्वार्टर में थाईलैंड की एसाती मनलिका को हराया। वहीं जी-जुत्सु में भारत के तरुण यादव को पुरुषों के 62 किग्रा राउंड 32 में वियतनाम के वान थांग कैन से 0-7 से हार का सामना करना पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version