वीरेंद्र सिंह-मौमा दास सहित सात खिलाड़ियों को Padma Shri

0
1622

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कर दिया गया है। इन पुरस्कारों से इस साल पद्म भूषण, पद्म विभूषण और Padma Shri नाम की तीन श्रेणियों में अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 119 लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। सम्मानित होने वाली इन लोगों में से 7 लोगों को पद्म विभूषण सम्मान, 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान और विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को Padma Shri सम्मान प्रदान किया जाएगा। खेल जगत से इस बार सात खिलाड़ी हैं, जिन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास और रेसलर वीरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

  1. 6. वीरेंद्र सिंह (हरियाणा) – कुश्ती
  2. 2. मौमा दास (पश्चिम बंगाल) – टेबल टेनिस
  3. 3. अंशू जमसेंपा (अरुणाचल प्रदेश) – पर्वतारोही
  4. 1. पी अनिता (तमिलनाडु) – बास्केटबॉल
  5. 4. माधवन नम्बियार (केरल) – एथलेटिक्स
  6. 7. के वाई वेंकटेश (कर्नाटक) – पैरा स्पोर्ट्स
  7. 5. सुधा हरि नारायण सिंह (उत्तर प्रदेश) – एथलेटिक्स

England ने रचा इतिहास, 145 साल में ऐसा पहली बार हुआ

गांव ससरौली के रहने वाले पैरा एथलीट पहलवान वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) को Padma Shri सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। वीरेंद्र सिंह को पिछले दिनों अर्जुन अवार्ड नहीं मिला था। इसको लेकर पहलवान वीरेंद्र सिंहद्वारा खुलकर नाराजगी जाहिर करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू से उसकी मुलाकात कराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here