National Wushu Championship : राजस्थान के आनंद ने जीता सिल्वर

138
National Wushu Championship 2025, Anand Saini of Rajasthan won silver
Advertisement

जयपुर। National Wushu Championship : जयपुर में चल रही 34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में मंगलवार को राजस्थान के आनंद सैनी ने ननदाउ में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले सोमवार को आनंद ने ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया था। राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने यह जानकारी दी।

National Wushu Championship के पुरुष वर्ग में प्री क्वार्टर मुकाबलों में 65 किलो भारवर्ग में आयुष (राजस्थान) ने बैजिम (मिजोरम) को 2-0 से, 75 किलो भारवर्ग में अमन (राजस्थान) ने अनुभव (असम राईफल) को 2-0 से, 85 किलो में राकेश (राजस्थान) ने मो. नाजीद (केरल) को 2-1 से और महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 48 किलो भारवर्ग में मेघा जोशी (राजस्थान) ने निधि (एसएसबी) को 2-0 से हराया।

IND vs ENG: पहले टेस्ट से ठीक पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस तेज गेंदबाज को किया टीम में शामिल

वुशू प्रतियोगिता: ताउलू और शुआंगदाउ में शानदार प्रदर्शन

ताउलू (पुरुष वर्ग) के परिणाम:

  • 🥇 स्वर्ण पदक: रवि सूर्यवंशी (उत्तर प्रदेश)

  • 🥈 रजत पदक: आनंद सैनी (राजस्थान)

  • 🥉 कांस्य पदक: के. मीलेंगा मिथैई (एसएससीबी)

शुआंगदाउ (पुरुष वर्ग) के परिणाम:

  • 🥇 स्वर्ण पदक: महादेव पाण्डे (पंजाब)

  • 🥈 रजत पदक: रजत राजपूत (आईटीबीपी)

  • 🥉 कांस्य पदक: तरूल नामदेव (एसएससीबी)

Colvin Shield : मुकुल चौधरी ने ठोका शतक, बारिश का खलल, कल तय होंगी सेमीफाइनलिस्ट टीमें

महिला वुशू स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन 

गुनशु (महिला वर्ग):

  • 🥇 स्वर्ण पदक: श्रिया भगवान (महाराष्ट्र)

  • 🥈 रजत पदक: प्रियंका (इंडिया पुलिस)

  • 🥉 कांस्य पदक: वंशिका नामदेव (मध्यप्रदेश)

शुआंग जियान (महिला वर्ग):

  • 🥇 स्वर्ण पदक: लक्ष्मी देवी (SAI)

  • 🥈 रजत पदक: निंगि देवी (SSB)

  • 🥉 कांस्य पदक: सुनिता गैरी (ITBP)

ताईची जियान (महिला वर्ग):

  • 🥇 स्वर्ण पदक: प्रज्ञा यादव (मध्यप्रदेश)

  • 🥈 रजत पदक: करोलिना (SAI)

  • 🥉 कांस्य पदक: जोना कॉनसोम (मणिपुर)

Share this…