ICC World Test Championship 2025-27 का पूरा शेड्यूल, कब होगी शुरूआत, सब यहां जानिए

143
ICC World Test Championship 2025-27 full schedule, stats, latest sports update
Advertisement

नई दिल्ली। ICC World Test Championship : दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार किसी वर्ल्ड क्रिकेट खिताब पर कब्जा जमाया और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया। फाइनल के साथ ही 2023-25 WTC का चक्र पूरा हो गया। और अब शुरूआत होने जा रही है ICC World Test Championship (WTC) 2025-27 के नए चक्र की।

FIFA Club World Cup : बायर्न म्यूनिख ने रचा इतिहास, ऑकलैंड सिटी को 10-0 से हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

इस बार आगामी डब्ल्यूटीसी चक्र का रोमांच 17 जून से गॉल (श्रीलंका) में शुरू होगा, जहां श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको नए डब्ल्यूटीसी चक्र के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। कौन सी टीम कितने मैच खेलेगी, इनमें से कितने घरेलू और कितने विदेशी मैदानों पर होंगे, ये तमाम जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।

IND vs IND A: शार्दुल का शानदार शतक ‘प्लस 4 विकेट’, सबको पछाड़कर प्लेइंग XI में जगह पक्की

🔥 WTC 2025-27 की पहली सीरीज़  

  • 📍 स्थान: गॉल, श्रीलंका

  • 🆚 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

  • 🗓️ शुरुआत: 17 जून 2025

  • 🔢 कुल टेस्ट: 2

WI vs IRE: देर रात टी20 का धमाल, वेस्टइंडीज ने काटा बवाल; लेकिन बना एक शर्मनाक रिकॉर्ड

🛡️ दक्षिण अफ्रीका अक्टूबर में करेगा अपने खिताब की रक्षा

दक्षिण अफ्रीका, जिसने 2023-25 चक्र में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार विश्व खिताब जीता था, अब अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ से ICC World Test Championship के अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल की तारीख और स्थान की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आईसीसी के सूत्रों के अनुसार, यह मुकाबला जून 2027 में इंग्लैंड में होने की पूरी संभावना है। पिछली बार की तरह यह मैच लॉर्ड्स या द ओवल में आयोजित हो सकता है।

ICC Test Ranking: चैम्पियन बनने के बाद भी टॉप पर नहीं द. अफ्रीका, भारत इस स्थान पर काबिज

भारत-इंग्लैंड का अभियान 20 जून से शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से दोनों देश नए डब्ल्यूटीसी चक्र के अपने खिताबी अभियान की शुरूआत करेंगे। सीरीज में 5 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। डब्ल्यूटीसी में इंग्लैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। तीस सत्र हो चुके हैं और इंग्लैंड की टीम एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है। जबकि भारत ने पहले दोनों सत्रों के फाइनल खेले लेकिन जीत एक बार भी नहीं मिली।

FIH Pro League : भारत का खराब प्रदर्शन जारी, पुरुष और महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी

🌍 ICC World Test Championship 2025-27: टीमवार कार्यक्रम

टीम कुल मैच घरेलू सीरीज़ विदेशी सीरीज़
ऑस्ट्रेलिया 22 इंग्लैंड (5), न्यूज़ीलैंड (4), बांग्लादेश (2) वेस्टइंडीज (3), दक्षिण अफ्रीका (3), भारत (5)
बांग्लादेश 12 पाकिस्तान (2), वेस्टइंडीज (2), इंग्लैंड (2) श्रीलंका (2), दक्षिण अफ्रीका (2), ऑस्ट्रेलिया (2)
इंग्लैंड 21 भारत (5), न्यूज़ीलैंड (3), पाकिस्तान (3) ऑस्ट्रेलिया (5), दक्षिण अफ्रीका (3), बांग्लादेश (2)
भारत 18 वेस्टइंडीज (2), दक्षिण अफ्रीका (2), ऑस्ट्रेलिया (5) इंग्लैंड (5), श्रीलंका (2), न्यूज़ीलैंड (2)
न्यूज़ीलैंड 16 वेस्टइंडीज (3), भारत (2), श्रीलंका (2) इंग्लैंड (3), ऑस्ट्रेलिया (4), पाकिस्तान (2)
पाकिस्तान 13 दक्षिण अफ्रीका (2), श्रीलंका (2), न्यूज़ीलैंड (2) बांग्लादेश (2), वेस्टइंडीज (2), इंग्लैंड (3)
दक्षिण अफ्रीका 14 ऑस्ट्रेलिया (3), बांग्लादेश (2), इंग्लैंड (3) पाकिस्तान (2), भारत (2), श्रीलंका (2)
श्रीलंका 12 बांग्लादेश (2), भारत (2), दक्षिण अफ्रीका (2) वेस्टइंडीज (2), पाकिस्तान (2), न्यूज़ीलैंड (2)
वेस्टइंडीज 14 ऑस्ट्रेलिया (3), श्रीलंका (2), पाकिस्तान (2) भारत (2), न्यूज़ीलैंड (3), बांग्लादेश (2)

🏆 महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारत और इंग्लैंड को सबसे कठिन विदेशी दौरे मिलेंगे – दोनों को 5-5 टेस्ट विदेशी ज़मीन पर खेलने होंगे।

  • ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज़्यादा 22 टेस्ट खेलने हैं।

  • बांग्लादेश और श्रीलंका को सबसे कम – 12-12 टेस्ट निर्धारित किए गए हैं।

Share this…