IPL 2025 : राजस्थान के लिए आज करो या मरो का मुकाबला, बदल सकती है ऑरेंज कैप की गणित

237
IPL 2025, RR vs MI, do or die match for Rajasthan Royals, Orange Cap, Latest Sports update
Advertisement

जयपुर। IPL 2025 में आज राजस्थान और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। बुधवार को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सपुर किंग्स को शिकस्त दी। इसके साथ ही सीएसके IPL 2025 से बाहर हो गई है, वहीं पंजाब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। अब स्थिति ये है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए आज मुंबई के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला है। अगर राजस्थान हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनेगी।

Rajasthan Royals 10 मैचों में 3 जीत और 7 हार से 6 पॉइंट्स लेकर 8वें नंबर पर है। आज का मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखेगी। RR को फिर बचे हुए 3 मैच भी जीतने ही होंगे और अपना रन रेट बाकी टीमों से बेहतर भी रखना होगा। हालांकि, राजस्थान अगर आज हार गई तो फिर बाकी मैच जीतकर भी फायदा नहीं होगा।

IPL 2025: पंजाब की जीत ने बदल दी अंकतालिका, प्लेऑफ के लिए फंसेगा रन रेट का पेंच

मुंबई के पास टॉप पर पहुंचने का मौका

मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक जुटाए हैं। अगर टीम आज का मुकाबला जीत लेती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और वह IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। हालांकि, अगर मुंबई यह मैच हार जाती है, तो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

सूर्या या यशस्वी के पास आ सकती है ऑरेंज कैप

फिलहाल IPL 2025 में गुजरात के साई सुदर्शन टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं, उनके नाम 9 मैचों में 456 रन हैं। उनके बाद आरसीबी के विराट कोहली ने 443 रन बनाए हैं। मुंबई के सूर्यकुमार यादव आज 30 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल के पास भी 31 रन बनाकर टॉप पर पहुंचने का मौका है। ऐसे में काफी संभावनाएं हैं कि ऑरेंज कैप की गणित आज के मुकाबले के बाद बदल जाए।

Share this…