Asian Games 2026 में फिर होगा Cricket का धमाल, जापान के आइची में होंगे मुकाबले

111
cricket return asian games 2026 mma debut, Latest Sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Cricket : क्रिकेट को एक बार फिर एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में शामिल किया गया है। यह खेल अब चौथी बार इस महाद्वीपीय आयोजन का हिस्सा बनेगा। एशियन ओलंपिक काउंसिल (OCA) ने इस बात की पुष्टि की है कि Cricket के साथ-साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को भी आगामी खेलों में जगह दी गई है।

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची और नागोया प्रान्त में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। OCA ने हाल ही में नागोया सिटी हॉल में आयोजित AINAGOC बोर्ड की 41वीं बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई।

IPL 2025: जीत के बाद KKR की उम्मीदें जिंदा, प्लेऑफ के लिए DC को दिखाना होगा दम

हालांकि क्रिकेट एशिया में बेहद लोकप्रिय खेल है, फिर भी यह अब तक एशियन गेम्स के 19 संस्करणों में केवल तीन बार ही शामिल हुआ है। यह इसकी चौथी उपस्थिति होगी। 2026 में क्रिकेट के मुकाबले आइची में आयोजित किए जाएंगे, लेकिन सटीक स्थान की घोषणा अभी बाकी है।

CSK vs PBKS: घर में लाज बचाने उतरेगी धोनी की सेना, आज पंजाब से कांटे की टक्कर

एशियाई खेलों में Cricket का सफर

Cricket ने पहली बार 2010 में चीन के ग्वांगझोऊ एशियन गेम्स में पदार्पण किया था। इसके बाद 2014 में यह खेल इंचियोन गेम्स में लौटा। हालांकि, इन दोनों अवसरों पर मुकाबलों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं मिला था। 2018 में क्रिकेट को हटाया गया था, लेकिन 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में जब इसकी वापसी हुई, तो ICC ने सभी मुकाबलों को इंटरनेशनल स्टेटस प्रदान किया।

IPL 2025 : वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, बिहार के सीएम नितीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

भारत का शानदार प्रदर्शन

हांगझोऊ 2023 में भारत ने पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वहीं, पुरुष वर्ग में अफगानिस्तान और महिला वर्ग में श्रीलंका को रजत पदक मिला। बांग्लादेश ने दोनों कैटेगरीज में कांस्य पदक अपने नाम किए।

Kanni Thahryamal Trophy 2025 : रयान स्कूल अजमेर की जीत में मिरान और प्रभव का धमाका

ओलंपिक में भी होगी क्रिकेट की वापसी

Cricket अब LA 2028 ओलंपिक में भी वापसी के लिए तैयार है। इससे पहले यह खेल केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) 2026 एशियन गेम्स में पहली बार शामिल होगा। इसे कॉम्बैट स्पोर्ट्स कैटेगरी में कुराश और जुजित्सु के साथ रखा गया है। MMA में कुल छह मेडल इवेंट्स होंगे, जिससे इस खेल को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Share this…