IPL 2023: आज LSG vs MI, कांटे के मुकाबले में मिलेगा रोमांच का फुल डोज

0
252
IPL 2023 Live: Lucknow gave Mumbai a target of 178 runs, Stoinis played the best innings of his IPL career latest sports news in hindi

लखनऊ। IPL 2023: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आईपीएल 2023 के 63वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। क्रुणाल पांड्या की अगुवाई में लखनऊ ने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई थी। वहीं, रोहित की पलटन ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। आईपीएल 2023 में ये मुंबई और लखनऊ के बीच पहली टक्कर होगी। इससे पहले सिर्फ 2 बार दोनों टीमें टकराई हैं। आईपीएल 2022 में खेले उन दोनों मुकाबले को लखनऊ ने जीता था। मतलब मुंबई को आज जीतना है तो उसके अपने हार के सिलसिले को तोडऩा होगा।

IPL 2023: प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी Gujrat Titans, हैदराबाद को 34 रन से हराया

अच्छी लय में नजर आ रहे है लखनऊ के खिलाड़ी

IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को 6 में जीत हाथ लगी है, तो 5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। लखनऊ के इस समय कुल 13 पॉइंट हैं और प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए टीम को बचे हुए दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। लास्ट मैच में लखनऊ का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। कप्तान क्रुणाल पांड्या ने गेंद से कमाल दिखाया था। बल्ले से प्रेरक मांकड़ और निकोलस पूरन ने जमकर तबाही मचाई थी। लखनऊ इसी फॉर्म को मुंबई के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।

IRE VS BAN 3rdODI: बांग्लादेश ने आयरलैंड को सीरीज में 2-0 से हराया, इस जीत से ICC की सुपर लीग समाप्त

रोहित की पलटन के हौसले बुलंद

दूसरी ओर, टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में पीटने के बाद मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंद हैं। IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव अपनी प्रचंड फॉर्म में लौट चुके हैं और उन्होंने गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। वहीं, सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा की हालिया फॉर्म जरूर चिंता का विषय है। गेंदबाजी में पीयूष चावला अहम समय पर टीम को विकेट दिलाने में सफल रहे हैं, तो युवा तेज गेंदबाज आकाश का प्रदर्शन आखिरी मुकाबले में नई गेंद के साथ जबरदस्त रहा था।

IPL 2023 होगा धोनी का आखिरी आईपीएल, चेपॉक में दिए ‘विदाई’ के संकेत!

मैच के नतीजे का अंक तालिका पर पड़ेगा भारी असर

आईपीएल 2023 की अंक तालिका में अभी मुंबई इंडियंस के 12 मैच के बाद 14 अंक हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के 12 मैच में 13 अंक हैं। दोनों टीमों के बीच अंकों का फासला सिर्फ एक अंक का है। ऐसे में लखनऊ के मैदान पर खेले जाने वाले IPL 2023 के इस मुकाबले का नतीजा अंक तालिका में दोनों टीमों की सेहत पर गहरी छाप छोडऩे वाला है। मुंबई इंडियंस जीती तो उसके 13 मैच में 16 अंक हो जाएंगे। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स विजयी हुई तो उसके 15 अंक होंगे। मुकाबले के नतीजे का असर अंक तालिका में दोनों टीमों के पोजीशन पर भी पड़ेगा। मुंबई जीत के साथ दूसरे स्थान पर जा सकती है। वहीं लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर या रन रेट बेहतर कर लिया तो सीएसके को पछाड़ दूसरे नंबर पर भी जा सकती है।

IPL 2023: KKR के संकटमोचक रिंकू सिंह, अब खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे

लखनऊ में रहा है गेंदबाजों का बोलबाला

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक खेले गए मैच लो स्कोरिंग रहे हैं। गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खासा तंग किया किया है और बैटर्स को एक-एक रन के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी है। लखनऊ के होम ग्राउंड पर IPL 2023 में कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है। इकाना स्टेडियम में इस सीजन पहली पारी का औसत स्कोर 147 रहा है। लखनऊ के इस ग्राउंड पर अबतक एक बार भी 200 प्लस का स्कोर नहीं लग सका है। गौर करने वाली बात यह है कि इसी मैदान पर गुजरात ने 135, तो आरसीबी ने 126 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here