FIFA World Cup 2022: जापान ने स्पेन को 2-1 से ठोका, दोनों प्री क्वार्टर फाइनल में

0
2448
japan vs spain FIFA World Cup 2022 Japan beat Spain 2-1 enters pre Quarter finals

दोहा। FIFA World Cup 2022 : जापान ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। अपने आखिरी लीग मैच में जापान ने स्पेन जैसी मजबूत टीम को 2-1 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही जापान अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया और प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जापान की इस जीत के कारण जर्मनी कोस्टारिका को 4-2 से हराने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। जर्मनी और स्पेन दोनों के समान 4-4 अंक रहे लेकिन गोल औसत स्पेन का बेहतर रहा। स्पेन ने नौ गोल किए जबकि उसके खिलाफ 3 हुए थे। वहीं दूसरी ओर जर्मनी ने 6 गोल किए और 5 उसके खिलाफ हुए। यही कारण रहा कि जापान से हारकर भी स्पेन ने FIFA World Cup 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

स्पेन के खिलाफ मैच में एक समय जापान 1-0 से पिछड़ रहा था। मैच का पहला गोल स्पेन के अल्वेरा मोराटा के नाम रहा, जिन्होंने अपनी टीम को जापान पर बढ़त दिलाई। लेकिन दूसरे हाफ की शुरूआत में ही जापान ने मैच में बराबरी कर ली। मैच के 48वें मिनट में रितसु ने जापान के लिए बराबरी का गोल किया। इसके तुरंत बाद 51वें मिनट में तनाका ने एक और गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त पर ला खड़ा किया। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ और स्पेन की चुनौती को ध्वस्त कर जापान FIFA World Cup 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया।

FIFA World Cup 2022 के ग्रुप-ई की अंक तालिका

टीम           मैच   जीत   ड्रॉ    हार   अंक
जापान         3     2     0     1     6
स्पेन           3     1     1     1     4
जर्मनी       3     1     1     1     4
कोस्टारिका   3     1     0     2     3

FIFA WC 2022: मोरक्को-क्रोएशिया प्री क्वार्टर फाइनल में, वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम और कनाडा की घर वापसी

कोस्टारिका से जीतकर भी जर्मनी FIFA World Cup 2022 से बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की सबसे बड़ी खबर गुरूवार देर रात सामने आई। जबकि चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी FIFA World Cup 2022 से बाहर हो गई। अपने आखिरी लीग मैच में जर्मनी ने कोस्टारिका को 4-2 से हराया। लेकिन ग्रुप के दूसरे लीग मैच में जापान ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इस कारण बेहतर गोल औसत और अंकों के आधार पर जापन और स्पेन अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर गए और जर्मनी को बाहर होना पड़ा। 2018 में भी जर्मनी ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। जर्मनी के लिए ग्रेब्री (10वां मिनट), काई हावर्टज (73वां और 85वां), फुलक्रुग (89वां) ने गोल दागे। वहीं, कोस्टारिका के लिए तेजेदा (58वां) और जुआन (70वां) ने गोल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here