CWG 2022 : पाकिस्तानी को धूल चटा दीपक पूनिया ने भी जीता कुश्ती में गोल्ड

0
657
CWG 2022 Day 8 Wrestling LIve updates Deepak Punia Gold Medal Match in commonwealth match

बर्मिंघम। भारतीय रेसलर दीपक पूनिया ने भी बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की राह पर चलते हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मैडल जीता। देर रात हुआ यह मुकाबला दीपक के लिए अब तक का सबसे यादगार मुकाबला रहा। उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इनाम के खिलाफ पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी पहलवान को एक अंक के लिए भी तरसा दिया। दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पूनिया का पहला पदक है। आठनें दिन यह कुश्ती में भारत को मिला तीसरा गोल्ड मैडल है।

दीपक ने ऐसे तय किया फाइनल का सफर

भारतीय रेसलर दीपक पूनिया ने 86 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल रेसलिंग के पहले राउंड में आक्सेनहम को तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में दीपक पूनिया ने सिएरा लियोन के शेखु कासेगबामा को भी तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से मात दी। जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को 3-1 से शिकस्त दी।

गोल्ड कोस्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

बजरंग पूनिया की अगुवाई में पूरा भारतीय दल 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता है। 2018 में भारत को कुश्ती में पहला स्थान मिला था। गोल्ड कोस्ट में भारत ने 5 गोल्ड मैडल सहित कुल 12 पदक जीते थे। कनाडा दूसरे स्थान पर रहा था। कुश्ती में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में था। यहां भारत ने 19 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया था। CWG 2022 में भारतीय पहलवान गोल्ड कोस्ट मे जीते पांच स्वर्ण पदक से आगे निकलने का लक्ष्य लेकर मैट पर उतरेंगे।

CWG 2022 Wrestling Live: अंशु-साक्षी मलिक फाइनल में, भारत के दो पदक पक्के

कल ये पहलवान लगाएंगे दांव – रवि कुमार दहिया (57 भारवर्ग), नवीन (74 भारवर्ग), दीपक (97 भारवर्ग), पूजा गहलोत (50 भारवर्ग), विनेश फोगाट (53 भारवर्ग) और पूजा सिहाग (76 भारवर्ग)।

CWG 2022 Wrestling Live: बजरंग पूनिया ने 90 सेकंड में जीता सेमीफाइनल, फाइनल में पहुंच पदक किया पक्का

भारतीय पहलवानों को कनाडा और नाईजीरिया के पहलवानों से चुनौती मिलेगी। बर्मिंघम खेलों (CWG 2022 ) में 12 भारतीय पहलवान देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से 6 के मुकाबले शुक्रवार को हुए और 6 शनिवार को होने हैं। भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेलों 43 गोल्ड, 37 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज सहित कुल 102 मैडल जीत चुका है और तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, कनाडा 66 गोल्ड, 43 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज सहित 135 पदक जीतकर पहले स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here