नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के चौथे दिन तैराकी में भी भारत को निराशा हाथ लगी है। भारतीय तैराक साजन प्रकाश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में साजन प्रकाश 24वें स्थान पर रहे जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए साजन प्रकाश को टॉप-16 में होना था। इसके साथ ही साजन का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है।
Tokyo Olympics: 13 साल की मोमीजी निशिया ने जीता गोल्ड, रचा इतिहास
200 मीटर बटरफ्लाई-हीट 2 में चौथे स्थान पर रहे साजन
इससे पहले भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई-हीट 2 में 1:57.22 के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया। रविवार को, युवा भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और माना पटेल शोपीस इवेंट के 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे।
Tokyo Olympics: #Shooting… भारतीय शूटर्स फिर फेल, अंगद और मेराज भी बाहर
टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन भारत के लिहाज से अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। तीरंदाजी से लेकर निशानेबाजी तक, हर जगह भारत को निराशा हाथ लगी है। वहीं अब देश की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा भी तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। उनकी हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से टेबल टेनिस में महिला चुनौती समाप्त हो गई। मनिका को 10वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने सीधे सेटों में 8-11, 2-11, 5-11, 7-11 से हरा दिया।
हालांकि दिन की शुरुआत अच्छी रही थी जब तलवारबाजी में भवानी देवी और पुरुष तीरंदाजी टीम ने अपने पहले मुकाबले जीते। लेकिन इसके बाद इन्हें अगले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज आशीष चौधरी पहले ही दौर में हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। आशीष को चीन ने ई तोहेटा ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। पहली बार ओलंपिक में खेल रहे आशीष का इस हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है।













































































