Russia पर लगा 2 साल का प्रतिबन्ध, Tokyo Olympic से हुआ बाहर

0
1056

WADA ने लगाया Russia पर डोपिंग का आरोप

नई दिल्लीः एक फैसले में खेल की सबसे की बड़ी अदालत The Court of Arbitration for Sport ने Russia पर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। Russia 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक और 2022 के बीजिंग विंटर ओलंपिक दोनो ही खेलो में हिस्सा नहीं ले पाएगा। The Court of Arbitration for Sport के द्वारा किये गए फैसले में रूस पर डोपिंग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप सिद्ध हुआ है। लेकिन, जो खिलाड़ी डोपिंग में शामिल नहीं हैं वह ओलंपिक में हिस्सा ले सकता है।

IND vs AUS 1st Test Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

WADA विश्व एन्टी-डोपिंग एजेन्सी नें जांच में पाया था कि Russia के अधिकारियों नें डेटाबेस के साथ कुछ छेड़छाड़ की थी। परिणाम स्वरूप रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगना तय हो गया था। मगर रूस, इस फैसले का विरोध कर इसे खेलों की सबसे बड़ी अदालत The Court of Arbitration for Sport में ले गया, जहाॅ जाने से भी Russia दोषमुक्त ना हो सका। हां मगर रूस पर लगाये प्रतिबंध को 4 साल से घटाकर 2 साल कर दिया गया।

Boxing World Cup: अमित पंघाल फाइनल में, भारत के चार पदक पक्के

आरोप लगने के बाद Russia अब एक देश के रूप में 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक और बीजिंग में होने वाले विंटर ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएगा और न ही इन दोनों टूर्नामेंट्स में रूस का झंडा फहराया जाएगा और ना ही उसका राष्ट्रगान गाया जाएगा। लेकिन, Russia के जो खिलाड़ी जो कि डोपिंग का हिस्सा नहीं है। वे इस खेल में भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here