Table Tennis: भारतीय खिलाड़ी साथियान का फ्रेंच क्लब के साथ करार

508
Advertisement

नई दिल्ली। भारत के स्टार टेबल टेनिस (Table Tennis) खिलाड़ी जी साथियान ने 2022-23 सत्र के लिए फ्रांस के शीर्ष टीयर प्रो ए लीग क्लब जुरा मोरेज टेनिस डि टेबल से करार किया। साथियान इस प्रतिष्ठित लीग में अपना डेब्यू करेंगे। वह पेरिस ओलंपिक के लिए सर्वश्रेष्ठ तरीके से तैयारी करने को प्रतिबद्ध हैं।

Rohit Sharma ने विराट और कपिल देव को पीछे छोड़ा

साथियान ने करार को लेकर खुशी जताई 

राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य हासिल वाले साथियान ने कहा, यह साझा करके काफी खुशी हो रही है कि मैंने 2022-23 सत्र के लिये फ्रांस के शीर्ष टीयर लीग के साथ करार किया है।

IPL 2022 Mega Auction: जानिए, राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन की प्लानिंग 

एशियाई खेलों के क्लब से जुड़ने की संभावना

विश्व के 33वें नंबर का खिलाड़ी चीन के हांगजोऊ में एशियाई खेलों के बाद लीग में खेलना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा,  पेरिस 2024 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए यह अच्छी तैयारी होगी। एशियाई खेलों के क्लब से जुड़ने की संभावना है।

Ind vs WI ODI Series: तीसरे मैच में इस बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

जोहान्स स्ट्रोल्ज ने गोल्ड जीतक परंपरा को रखा कायम 

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में आस्ट्रिया के स्कीयर खिलाड़ी जोहान्स स्ट्रोल्ज ने अल्पाइन संयुक्त दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर अपने घर की पदक जीतने की परंपरा को जीवंत रखा है। 34 साल पहले 1988 के कैलगरी ओलंपिक खेल में पिता ह्बर्ट ने भी अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा में पीला तगमा हासिल किया था। उसी साल उन्होंने स्लैलम में रजत भी जीता था। इस तरह से ओलंपिक में एक ही स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले यह पहले पिता-पुत्र की जोड़ी है। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने दौड़ के दौरान नॉर्वे के अलेक्जेंडर ओमोद किल्डे से 0.58 सेंकड से आगे रहे। ओलंपिक पहुंचने से पहले स्ट्रोल्ज एक महीने पहले तक राष्ट्रीय टीम में भी नहीं थे। तब तक केवल एक विश्व कप स्लैलम जीता था। उस वक्त अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें स्थान पर थे।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here