नहीं रहे Sir Bobby Charlton, शोक में डूबा फुटबॉल जगत; प्लेन क्रैश में मौत को हराया

0
76
Sir Bobby Charlton is no more, football world is in mourning; beat death in plane crash

लंदन। विश्व के महान फुटबॉलरों में एक Sir Bobby Charlton का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरा फुटबॉल जगत शोक में डूब गया है। चार्ल्टन की मृत्यु की खबर मैनचेस्टर यूनाइटेड द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई। वह 1958 में मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम की दुखद विमान दुर्घटना में जीवित बचे भाग्यशाली लोगों में से एक थे। जिसमें उनके आठ साथियों की जान चली गई थी।

इंग्लैंड को 1966 के विश्व कप में विजेता बनाने वाले Sir Bobby Charlton इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम और मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते थे। हमेशा विवादों से दूर रहने वाले चार्ल्टन ने इंग्लैंड के लिए 106 मैचों में 49 गोल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 758 मैच में 249 गोल दागे हैं। वे लगभग 40 साल तक इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। चार्ल्टन का यह रिकॉर्ड उनके ही क्लब के साथी वायने रूनी ने तोड़ा। उन्होंने मैदान पर हमेशा अच्छी और साफ-सुथरी फुटबाल खेली। उन्हें अपने क्लब करिअर के दौरान कभी लाल कार्ड दिखाकर मैदान के बाहर नहीं भेजा गया।

World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का क्रम तोड़ना चाहेगा भारत, हार्दिक मैच से बाहर

हवाई दुर्घटना में मौत को हराया

6 फरवरी 1958 का दिन फुटबॉल जगत में सबसे खतरनाक दिनों में से एक है। उस दिन ब्रिटिश यूरोपियन एयरवेज़ की उड़ान 609 जर्मनी के म्यूनिख-रीम हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में आग लगने से पहले वह ईंधन भरने के लिए रुका था। प्लेन में मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम मौजूद थी, जो कि रेड स्टार बेलग्रेड में जीत हासिल करने के बाद लौट रहे थे। जिससे उन्हें यूरोपीय कप सेमीफाइनल में जगह मिली थी। दुर्घटना में खिलाड़ियों, कर्मचारियों और पत्रकारों सहित कुल 23 लोगों की मौत हो गई। लेकिन, इस भयंगर दुर्घटना में Sir Bobby Charlton जिन्दा लौटे।

World Cup 2023: इंग्लैंड की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

इंग्लैंड के मिडफिल्डर Sir Bobby Charlton को उनके शानदार खेल के लिए जाना जाता है। उनकी तेज और जादुई किक के कारण वे इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। चार्ल्टन ने इंग्लैंड की ओर तीन विश्वकप का प्रतिनिधित्व किया। इंग्लैंड में हुए 1966 के विश्वकप में फाइनल में चार्ल्टन ने इंग्लैंड को जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें उनके भाई जैक चार्ल्टन भी मौजूद थे। उस मैच में जर्मनी के खिलाफ सर ज्योफ हस्र्ट ने 3 गोल किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here