राजस्थान में खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, 4 गुना बढ़ाई पदक विजेताओं की इनामी राशि

1204
Advertisement

ओलंपिक स्वर्ण विजेताओं को 75 लाख की जगह अब मिलेंगे 3 करोड़ रुपए

जयपुर। पिछले कुछ महीनों से खिलाड़ियों के लिए ताबड़तोड़ घोषणाएं करने में जुटी राजस्थान सरकार ने एक बार फिर इनके लिए अपना खजाना खोला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दी जाने वाली इनामी राशि में 3 से 4 गुना तक बढ़ोत्तरी कर दी है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को अभी तक इनामी राशि के तौर पर 75 लाख रुपए दिए जाते थे। राज्य सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए कर दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने को मंजूरी दी है।

IND vs AUS: सिडनी में ही ख़त्म हो सकता है Team India का ऑस्ट्रेलिया दौरा

इसी प्रकार एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर मिलने वाली राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए करने का निर्णय लिया है। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Share this…

Leave a Reply