Paris Olympics : सोने पर निशाना साधेंगी मनु, भारत का 8वें दिन का शेड्यूल

809
Advertisement

पेरिस। Paris Olympics के मेडल इवेंट का आज 3 अगस्त को 8वां दिन है। भारत अभी तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है और तीनों ही उसे शूटिंग में मिले हैं। 8वें दिन भारत को शूटिंग में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। क्योंकि 25 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में मनु भाकर फाइनल में उतरेंगी। मनु पेरिस 2024 ओलंपिक में पहले ही दो ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुकी हैं और अब अपने तीसरे पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। कोशिश इस बात की होगी कि इस बार मेडल का रंग बदल जाए। आर्चरी में दीपिका कुमारी और भजन कौर के साथ-साथ मुक्केबाज निशांत देव भी शनिवार को एक्शन में होंगे।

Paris Olympics के 8वें दिन (3 अगस्त) भारत का शेड्यूल

तींरदाजी

महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 16 – दीपिका कुमारी बनाम मिशेल क्रोपेन (GER) – दोपहर 1:52 बजे
महिला व्यक्तिगत राउंड ऑफ 16 – भजन कौर बनाम डायनंदा चोइरुनिसा (INA) – दोपहर 2:05 बजे
महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 4:30 बजे
महिला व्यक्तिगत सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 5:22 बजे
महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 6:03 बजे
महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 6:16 बजे

बॉक्सिंग

मेंस 71 किग्रा क्वार्टरफाइनल – निशांत देव बनाम मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़ (MEX) – देर रात 12:18 बजे (4 अगस्त)

Paris Olympics: जीत की जिद से गोल्ड मेडल की दौड़ में पहुंचे ‘लक्ष्य’

गोल्फ

मेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12:30 बजे

सेलिंग

पुरुष डिंगी रेस 5 – विष्णु सरवनन – दोपहर 3:45 बजे
पुरुष डिंगी रेस 6 – विष्णु सरवनन – रेस 5 के बाद
महिला डिंगी रेस 4 – नेत्रा कुमानन – दोपहर 3:35 बजे
महिला डिंगी रेस 5 – नेत्रा कुमानन – रेस 4 के बाद
महिला डिंगी रेस 6 – नेत्रा कुमानन – रेस 5 के बाद

Paris Olympics : मेडल टेली में चीन नं. 1, भारत 47वें स्थान पर

Paris Olympics: शूटिंग

महिला स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1 – रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान – दोपहर 12:30 बजे
पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 2 – अनंतजीत सिंह नरूका – दोपहर 12:30 बजे
महिला 25 मीटर पिस्टल फाइनल – मनु भाकर – दोपहर 1:00 बजे
पुरुष स्कीट फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 7:00 बजे

Share this…