Meltwater Chess Tour 2022 में ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा की पहली जीत, एरिगेसी फिर हारे

0
112
Meltwater Chess Tour 2022 Grandmaster Praggnanandhaa first win, Arjun Erigaisi loses again

सेन फ्रांसिस्को। Meltwater Chess Tour 2022 में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने गुरुवार को पहली जीत दर्ज की। हालांकि उनके हमवतन अर्जुन एरिगेसी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानानंदा ने तीसरे दौर में वियतनाम के लिएम कुआंग ली को 3-0 से हराया, लेकिन एरिगेसी को अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ 0.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी।

Meltwater Chess Tour 2022 में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव को 3-0 से हराया। इसके अलावा पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा ने भी नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी को 2.5-0.5 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

Youth World Chess Championship में भारत के प्रणव और इलमपर्थी बने चैंपियन

चार अकों के चौथे स्थान पर पहुंचे प्रज्ञानानंदा

Meltwater Chess Tour 2022 में आठ खिलाडिय़ों में से प्रज्ञानानंदा (चार अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह कार्लसन और डुडा (दोनों के नौ अंक) तथा गिरी (04 अंक) से पीछे हैं। 17 साल के प्रज्ञानंदा ने ली को पहली बाजी में 41 चाल में हराया और फिर दूसरी बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए 46 चाल में जीत दर्ज की। तीसरी बाजी में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 53 चाल में जीत के साथ मुकाबला अपने नाम किया। अब वह अगले दौर में सो से भिड़ेंगे।

Chess Olympiad: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पाक ने नाम वापस लिया

एरिगेसी ने ड्रॉ से की शुरूआत, लेकिन हारे अगली दो बाजियां

Meltwater Chess Tour 2022 में एरिगेसी ने सो के खिलाफ ड्रॉ के साथ शुरुआत की लेकिन अगली दो बाजी गंवाकर मुकाबला भी गंवा दिया। तीसरे दौर के बाद भी एरिगेसी को पहले अंक का इंतजार है। अब वह चौथे दौर में मामेदयारोव से भिड़ेंगे। यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन आधार पर खेला जा रहा है। सबसे अधिक अंक जुटाने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा।

Norway Chess Open : भारत के प्रज्ञानानंद ने जीता खिताब, टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा

2 लाख दस हजार डॉलर है प्रतियोगिता की ईनामी राशि

Meltwater Chess Tour 2022 मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर में कई प्रतियोगिताओं की सीरीज के बाद आठ शीर्ष खिलाडिय़ों ने फाइनल्स में जगह बनाई। टूर फाइनल्स की कुल इनामी राशि दो लाख 10 हजार डॉलर है। राउंड रोबिन में प्रत्येक जीत के लिए 7500 डॉलर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here