Khelo India 2023: पदक तालिका में महाराष्ट्र शीर्ष पर; राजस्थान चौथे स्थान पर

0
1282
Khelo India 2023 Maharashtra tops the medal tally; Rajasthan in fourth place

भोपाल। Khelo India 2023: मध्य प्रदेश में इस वक्त खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। देश के हर एक कोने से युवा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना दम दिखा रहे हैं। खेलों का 7वां दिन खत्म होते ही पदक तालिका में काफी बदलाव देखने को मिला है। इस वक्त महाराष्ट्र पदकों के मामले में सबसे ऊपर है। वहीं हरियाणा और मेजबान एमपी दूसरे और तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

राजस्थान के सिद्धार्थ ने बनाया राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड

दिल्ली की सोनम और राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने रविवार को भोपाल के स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए Khelo India 2023 (केआईवाईजी) 2022 मध्य प्रदेश के 7वें दिन दो और राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए। दोनों टीटी नगर में ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं में नजर आए। दिल्ली की सोनम ने लड़कियों के 2000 मीटर स्टीपलचेज में 6.45.71 मिनट के समय के साथ रिकॉर्ड तोड़ा और फिर बाद में लडक़ों के शॉट पुट फाइनल में राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने लोहे की गेंद को 21.04 मीटर की दूरी तक दौड़ाकर स्वर्ण पदक जीता। यह नया राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड है।

IND vs AUS: केएस भरत और ईशान किशन में फंसा पेंच, किसी एक का ही होगा टेस्ट डेब्यू

हरियाणा और मध्यप्रदेश क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर

पदक तालिका में महाराष्ट्र (25 स्वर्ण) ने तालिका के शीर्ष पर फिर से बढ़त हासिल कर ली है, वहीं हरियाणा (22 स्वर्ण) और मेजबान मध्य प्रदेश (21 स्वर्ण) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, Khelo India 2023 के सातवें दिन के सितारे सोनम और सिद्धार्थ थे और उन्होंने शानदार प्रयास किए। सोनम ने दूरी की दौड़ में अपने दूसरे स्थान के प्रतिद्वंद्वी तेलंगाना की सी कीर्तन को पीछे छोड़ दिया, अंतिम चरण में शानदार गति के साथ। सिद्धार्थ का 21.04 मीटर का प्रयास भी उत्तर प्रदेश (यूपी) के आशुतोष दुबे से लगभग डेढ़ मीटर आगे थे, जिन्होंने रजत के लिए 19.70 मीटर की छलांग लगाई। मध्य प्रदेश (एमपी) की एकता डे और अनुराग सिंह कलेर ने क्रमश: लड़कियों के स्टीपलचेज और लडक़ों के शॉट पुट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here