Home sports Paris Paralympics में रचा भारत ने इतिहास, टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ा, अब...

Paris Paralympics में रचा भारत ने इतिहास, टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ा, अब तक जीते 20 पदक

0
India created history in Paris Paralympics, broke Tokyo's record of medals, won 20 medals so far

पेरिस। Paris Paralympics में भारत ने इन खेलों का नया इतिहास रच दिया है। मेडल इवेंट के छठे दिन भारत को 5 पदक और मिले। इसके साथ ही भारत पेरिस में अब तक 20 पदक जीत चुका है। जो पैरालंपिक इतिहास में भारत के सर्वाधिक पदक हैं। इससे पहले भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते थे। भारतीय दल को पेरिस में 25 पदकों की उम्मीद थी और अब ये उम्मीद पूरी होती भी दिख रही है। भारत अब तक 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। देश ने मेडल इवेंट के 5वें दिन सोमवार को 8 मेडल जीते थे, जबकि छठे दिन 5 मेडल मिले, पांचों एथलेटिक्स में रहे। 20 मेडल जीतकर भारत फिलहाल 17वें नंबर पर है। चीन पहले, ब्रिटेन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है।

ये रहे छठे दिन के पदकवीर

Paris Paralympics में मेडल इवेंट के छठे दिन मंगलवार को भारत ने 5 मेडल जीते। देर रात विमेंस 400 मीटर में सबसे पहले दीप्ति जीवांजी ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके बाद जेवलिन थ्रो और हाई जंप में भारत ने दो-दो मेडल हांसिल किए। जेवलिन थ्रो की मेंस एफ-46 कैटेगरी में अजीत सिंह ने भारत को सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसके अलावा हाई जंप की मेंस टी-42 कैटेगरी में भारत के लिए शरद कुमार ने सिल्वर और मरियप्पन थांगावेलु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

 Paris Paralympics में भारत का धमाल, सुमित ने फिर जीता सोना, भारत के खाते में 15 पदक

हाई जंप टी63 में भारत को डबल मेडल

Paris Paralympics 2024 खेलों में मेंस हाई जंप में भारत ने मेडल डबल पूरा किया। टी 63 कैटेगरी इवेंट में देर रात भारतीय पैरा एथलीट्स ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा जमाया। देर रात हुए फाइनल मुकाबले में हाई जंपर शरद कुमार ने 1.88 मीटर की दूरी तय कर सिल्वर मेडल जीता। जबकि मरियप्पन थंगावेलु ने 1.85 मीटर की दूरी तय की और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। टोक्यो पैरालंपिक में इस इवेंट में मरियप्पन थंगावेलु ने गोल्ड मेडल जीता था।

Exit mobile version