Home sports Football कोरोना नियम तोड़ने पर फुटबॉलर Luka Jovic को छह माह की जेल

कोरोना नियम तोड़ने पर फुटबॉलर Luka Jovic को छह माह की जेल

0
Real Madrid striker Luka Jovic faces prison for violating COVID-19 isolation
Real Madrid striker Luka Jovic (File photo| AFP)

नई दिल्ली। रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर Luka Jovic को कोरोना के नियम तोड़ने पर छह माह की सजा हो सकती है। लुका स्पेन से मार्च में घर लौटे थे। इस दौरान वह एकांतवास के नियम तोड़कर बेलग्रेड की गीलियों में दिखे। उन्होंने गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी की फोटो भी शेयर की। सरकारी वकील मामले को कोर्ट में ले गए हैं। उन्होंने Luka Jovic को छह माह की जेल की मांग की है। लुका ने करीब 26.27 लाख रुपये (30000 यूरो) का जुर्माना भरने से इनकार कर दिया है।

KKR ने Delhi को दिया 195 रनों का टारगेट

रोनाल्डो की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

पुर्तगाल और जुवेंटस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते जुवेंटस के 35 वर्षीय रोनाल्डो अब वह अगले हफ्ते अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग मुकाबले में नहीं खेल पाए। इससे पहले वह पिछले हफ्ते पुर्तगाल के नेशंस लीग मुकाबले के दौरान संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वह एकांतवास में चले गए थे। अब उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

कपिल देव ने हार्ट अटैक के बाद ट्वीट कर खुद बताया अपना हाल

IPL 2020: CSK के प्रदर्शन से कोच फ्लेमिंग भी निराश

चेन्नै सुपर किंग्स के टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन से कप्तान एमएस धोनी ही नहीं, कोच कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी निराश हैं। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों मिली 10 विकेट की हार के बाद टीम में काफी निराशा है लेकिन टीम इस सीजन में जिस तरह खेली है, उससे वह तालिका में सबसे नीचे रहने की ही हकदार है। फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा कि मुंबई इंडियंस से मिली हार पूरे सीजन का लक्षण था जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि चेन्नै अंक तालिका में सबसे नीचे रहने के ही हकदार है। फ्लेमिंग ने कहा, ‘यह एक बेहद निराशाजनक और हैरान करने वाला सीजन है। बहुत सारी चीजें करने की कोशिश की गई थी लेकिन हम एकजुट होकर सही प्रदर्शन नहीं कर सके।’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version