Pele Died: अब आसमान में फुटबॉल खेलेंगे पेले-माराडोना, वायरल हुआ पेले का ट्वीट

671
Pele Died Now Pele-Maradona will play football in the sky, Pele tweet went viral
Advertisement

साओ पाउलो। Pele: दुनिया के महानतम फुटबॉलर ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले ने आखिर इस दुनिया से विदा ले ली। देर रात 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वह कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। Pele के निधन के बाद उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है। यह उन्होंने दो साल पहले अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना (Maradona) के निधन के बाद किया था। यह चर्चा हमेशा चलती रही कि दुनिया में फुटबॉल का पर्याय किसे कहा जाए पेले को या माराडोना को। इस चर्चा के बीच दोनों की दोस्ती के किस्से भी चलते रहे। लेकिन पहले माराडोना और अब पेले के जाने से उनके फैंस सदमे में हैं और अब पेले के एक ट्वीट के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं।

दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमी इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी को खोने का शोक मना रहे हैं, लेकिन प्रशंसकों Pele के कुछ शब्द उनके निधन के बाद याद आए। 2020 में माराडोना के निधन के पेले ने जो भविष्यवाणी की थी वह दो साल बाद पूरी हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ’मुझे आशा है कि हम आकाश में एक साथ फुटबॉल खेलेंगे।’ आज फैंस को ऐसा लग रहा है कि इतिहास के दो दिग्गज आसमान में फुटबॉल खेल रहे होंगे।

Pele Died: महान फुटबॉलर पेले का कैंसर से निधन, साओ पाउलो के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पेले ने माराडोना के लिए किया था ट्वीट

माराडोना के निधन पर Pele ने लिखा था, ’आज दुखद समाचार मिला है। मैंने अपने दोस्त और विश्व के महान खिलाड़ी को खो दिया है। उनके बारे में कहने को बहुत कुछ हैं, लेकिन अभी के लिए भगवान उनके परिजनों को हिम्मत दें। मुझे आशा है कि हम आकाश में एक साथ फुटबॉल खेलेंगे।’’ पेले और माराडोना के बीच अच्छी दोस्ती थी। पेले अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी काफी सीनियर थे लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना व्यवहार था। अब इस ट्वीट के जरिए फैंस दोनों महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

माराडोना के निधन के सात दिन बाद भी किया था पोस्ट

माराडोना के निधन के बाद Pele टूट गए थे। वह कई दिनों तक शोक में थे। उन्होंने निधन के सात दिन बाद भी अपने दोस्त को याद किया था। पेले ने कहा था, ’आपको गए हुए सात दिन बीत चुके हैं। कई लोगों ने अपने पूरे जीवन में हमारी तुलना करना पसंद किया। आप एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे जिसने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने पैरों पर गेंद रखने वाला एक जादूगर। एक महान खिलाड़ी। इन सबसे ऊपर मेरे लिए आप हमेशा एक अच्छे दोस्त रहेंगे।’’

ब्राजील के लिए किए थे 77 गोल

ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ (ब्राजील) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।

Share this…

Leave a Reply