Intercontinental Cup 2023: फाइनल में भारत ने लेबनान को 2-0 से हराया, 5 साल बाद कब्जाया खिताब

0
322
Intercontinental Cup 2023 india beat Lebanon by 2-0 in finals to grab the trophy

भुवनेश्वर। Intercontinental Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने लेबनान को 2-0 से शिकस्त दी और खिताब पर कब्जा जमा लिया। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने दूसरी बार इंटरकांटिनेंटल कप की ट्रॉफी जीती है। इससे पहले साल 2018 में भारत ने कीनिया को हराया था। वहीं, साल 2019 में टीम इंडिया चौथे स्थान पर रही थी। साल 2019 में उत्तर कोरिया ने खिताब जीता था।

Indonesia Open 2023: सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी

सुनील क्षेत्री सहित भारतीय डिफेंडरों ने किया कमाल

भारतीय खिलाडिय़ों ने Intercontinental Cup 2023 के फाइनल मैच में शुरुआत से दबदबा बनाए रखा और ज्यादातर समय गेंद को अपने पाले में रखा। शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम पहले हाफ में गोल करने में नाकाम रही। लेकिन भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ में लल्लिंजुआला छांगते की मदद से गोल किया और भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। छेत्री का इंटरनेशनल फुटबॉल में ये कुल 87वां गोल था। फिर 66वें मिनट में छांगते ने गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। दोनों टीमों ने इसके बाद कई और प्रयास किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। भारत ने अंत तक बढ़त कायम रखी और जीत हासिल कर ली।

BAN vs AFG 1st Test: Bangladesh ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को रिकॉर्ड 546 रन से हराया

पहले हाफ में दोनों टीम के पास था मौका

उमस भरी गर्मी में हुए Intercontinental Cup 2023 के फाइनल में दोनों टीमों के पास शुरुआती हाफ में बढ़त बनाने का मौका था लेकिन वे इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। यह हाफ उसी तरह था जैसा की दोनों टीमों ने दो दिन पहले राउंड रोबिन चरण के आखिरी मैच को गोलरहित ड्रॉ खेला था। इस दौरान भारत ने गेंद को अधिक समय तक अपने पास रखने पर ध्यान दिया तो वहीं, लेबनान का जोर आक्रमण करने पर था। लेबनान की टीम ने 7 बार गोल करने की कोशिश, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

IND vs WI: हो गया तय, अजिंक्य रहाणे करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी; रोहित करेंगे आराम!

भारतीय प्लेयर्स ने दिखाया शानदार खेल

Intercontinental Cup 2023 के इस मैच में भारतीय टीम ने खिलाडिय़ों के शानदार सामंजस्य से गोल के मौके को बनाया। निखिल पुजारी ने बेहद कम जगह में से लेबनान के खिलाडिय़ों के बीच से गेंद छांगते को दी और इस खिलाड़ी ने अपने प्रेरणादायी कप्तान छेत्री के लिए मौका बनाने में कोई गलती नहीं की। भारत के खिलाडिय़ों ने एक गोल करते ही फैंस को खुश होने का मौका दे दिया।

Asian Games: आंदोलनरत पहलवानों की नई मांग, कहा-10 अगस्त के बाद हों ट्रायल

भारत ने टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए किया था क्वालीफाई

सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉप पर रहते हुए Intercontinental Cup 2023 के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। भारत ने पहले दो मैचों में मंगोलिया और वानुआतु को हराया था। इसके बाद लेबनान के खिलाफ ड्रॉ खेला था। भारत और लेबनान के बीच अभी तक 8 मैच हुए हैं, जिसमें से भारत ने दो मैच और लेबनान ने तीन बार मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here