भुवनेश्वर। FIFA U-17 World Cup का आयोजन इस साल भारत में किया जा रहा है। भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के साथ खेला गया। इस मुकाबले में भारत को 8-0 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत का अगला मैच आज मोरक्को के खलाफ खेला जाएगा। पहले मैच में आठ गोल से मिली हार से मेजबान भारतीय टीम का मनोबल जरूर गिरा है लेकिन मोरक्को के खिलाफ FIFA U-17 World Cup के दूसरे ग्रुप मैच में टीम प्रतिष्ठा बचाने के लिए बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेगी।
MATCHDAY
The Young Tigresses
face Morocco
in their second game of the group stage of #U17WWC
tonight
Kalinga Stadium, Bhubaneswar
8 PM IST
@Sports18 #INDMAR
#BackTheBlue
#ShePower
#IndianFootball
pic.twitter.com/U807hPgpfJ
— Indian Football Team (@IndianFootball) October 14, 2022
भारतीय टीम पिछले नतीजे को भुलाकर ग्रुप-ए में मोरक्को के खिलाफ अंक जुटाना चाहेगी। भारत के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि मोरक्को ने अफ्रीकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है। क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में मोरक्को ने घाना को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। दूसरी ओर भारत को मेजबान होने के नाते FIFA U-17 World Cup में सीधे प्रवेश मिला है।
Asian Youth Athletics 2022: पहले दिन छाए भारतीय एथलीट, आकाश-अमित ने जीते गोल्ड मैडल
भारतीय टीम के सामने हर हाल में अंक जुटाने की चुनौती
FIFA U-17 World Cup में भारत के कोच डेनेरबी ने कहा कि मोरक्को के खिलाफ भारतीय टीम के पास मौका है। अगर सही खेल सके तो गोल हो पाएगा और हमें अंक मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम के पास जुझारूपन दिखाने के अलावा कोई चारा नहीं है। भारत को 17 अक्टूबर को आखिरी ग्रुप मैच में ब्राजील जैसी दिग्गज टीम से खेलना है लिहाजा अंक बनाने का उसके पास यही मौका है। अमेरिका ने भारत के खिलाफ कॉर्नर किक पर कई गोल किए थे। भारत को अब उन गलतियों को दोहराने से बचना होगा।
Rishabh Pant को मौके ही मौके, लेकिन नहीं निकल रहे छक्के-चौके
मोरक्को के खिलाफ गोल करना आसान नहीं होगा, अगला मैच ब्राजील से
भारतीय कोच के अनुसार भारत की टीम रफ्तार का सामना कर सकती है लेकिन फुटबॉल सिर्फ रफ्तार का खेल नहीं है। इसमें सही समय पर सही फैसले भी लेने होते हैं। FIFA U-17 World Cup के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ टीम के समक्ष यही दिक्कत आई। मोरक्को की टीम भारत के लिए अनजान है क्योंकि वे आयुवर्ग में अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। मोरक्को को पहले मैच में ब्राजील ने 1-0 से हराया था। डेनेरबी ने कहा कि हमने ब्राजील के खिलाफ उन्हें खेलते देखा। मोरक्को के खिलाफ गोल करना आसान नहीं होगा लेकिन हमें हर हालत में जीत दर्ज करनी है। हमें बिना किसी दबाव के खेलना होगा।