Fifa Ranking में टॉप पर बेल्जियम

946
Belgium topped Fifa Ranking
Image Credit: Twitter
Advertisement

टॉप- 4 में फ्रांस, ब्राजील और इंग्लैंड कायम

पुर्तगाल दो पायदानों के सुधार के साथ Fifa Ranking में 5वें, जर्मनी 14वें स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली। Fifa ने पुरुष Football की रैंकिंग जारी कर दी है। करीब 5 महीने बाद जारी की गई इस रैंकिंग में भी बेल्जियम टॉप  पर बना हुआ है। सूची के टॉप -4 स्थानों पर कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दूसरे स्थान पर विश्व विजेता फ्रांस, तीसरे पर ब्राजील और चौथे स्थान पर इंग्लैंड कायम है।

गौरतलब है कि पिछले करीब 5 महीनों से दुनियाभर में फुटबॉल गतिविधियां बंद पड़ी थी। सितंबर महीने से ही फुटबॉल की लीग्स का आयोजन शुरू हुआ था। इतने समय के अंतराल के बाद भी Ranking में टॉप -4 टीमों की स्थिति में परिवर्तन नहीं हुआ है।

Fifa Ranking सूची

1. बेल्जियम      2. फ्रांस         3. ब्राजील
4. इंग्लैंड         5. पुर्तगाल      6. उरूग्वे
7. स्पेन           8. क्रोएशिया    9. अर्जेंटीना
10. कोलंबिया    11. मैक्सिको   12. इटली
13. नीदरलैंड्स   14. जर्मनी     15. स्विट्ज़रलैंड

मौजूदा यूरोपीय और यूएफा नेशन्स लीग चैंपियन पुर्तगाल Fifa Ranking में दो पायदान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पुर्तगाल को हाल ही में क्रोएशिया और स्वीडन के खिलाफ खेले गए मैचों में जीत का फायदा मिला है। क्रोएशिया पुर्तगाल से हारकर रैंकिंग में 2 स्थान लुढ़ककर 8वें और स्वीडन एक स्थान लुढ़ककर 18वें स्थान पर आ गया है।

Fifa Ranking में स्पेन, इटली, जर्मनी को फायदा

दूसरे देशों की बात करें तो रैंकिंग में उन्होंने अपनी स्थिति में सुधार किया है। Ranking के अनुसार स्पेन एक पायदान चढ़कर 7वें, इटली 12वें, नीदरलैंड 13वें और जर्मनी 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इन सभी टीमों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। वेल्स ने दो स्थानों की छलांग लगाई है लेकिन वह अभी भी 21वें स्थान पर है और टॉप -20 टीमों से बाहर है। इस सूची में जर्मनी का 14वें स्थान पर होगा काफी आश्चर्यजनक है। यह पहली बार है जबकि पिछले कुछ समय से जर्मनी Fifa Ranking में इतना नीचे चल रहा है। अन्यथा जर्मनी हमेशा रैंकिंग में टॉप -5 टीमों में शामिल होता रहा है।

रूस को भी बड़ा फायदा

पिछले Fifa विश्व कप के आयोजक रूस को भी Ranking में खासा फायदा मिला है। रूस अब फीफा रैंकिंग में 32वें स्थान पर आ गया है। और उसने 6 पायदान की छलांग लगाई है। रूस को यह फायदा हाल ही में सर्बिया और हंगरी के खिलाफ मैचों में मिली जीत से मिला है।

दिसंबर में तय होंगे यूरोपीय क्वालीफाइंग ग्रुप

Fifa दिसंबर के शुरू में 2022 Football विश्व कप के लिए यूरोपीय क्वालीफाइंग ग्रुप तय करेगा और नवंबर के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद रैंकिंग से इसकी वरीयता तय होगी। टॉप 10 रैंकिंग की यूरोपीय टीमों को ग्रुप में शीर्ष वरीयता मिलेगी जिसमें केवल विजेता ही कतर में होने वाले फाइनल्स टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी। तीन और टीमें मार्च 2022 में होने वाले प्ले ऑफ के जरिए क्वालीफाई करेंगी। 2022 फुटबॉल विश्व कप मेजबान कतर की रैंकिंग 55 है।

Share this…

Leave a Reply