Doping Scandal: 10 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फंसे, इनमें सात राष्ट्रीय पदक विजेता

916
Advertisement

नई दिल्ली। Doping Scandal: देश के नामी खिलाड़ी डोपिंग के शर्मनाक आरोपों में घिरते जा रहे हैं। एक बार फिर कई खिलाड़ी डोपिंग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन खिलाड़ियों को मेटेनोलोन, मेथाडिनोन, स्टेनोजोलोल और मेटाडिनोन जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉईड लेने का दोषी पाया गया है।

Dipa Karmakar डोप टेस्ट में फंसीं, आईटीए ने लगाई 21 महीने की पाबंदी

इन 10 नामी खिलाड़ियों में 7 ऐसे खिलाड़ी है जो गुजरात राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीत चुके हैं। जानकारी के अनुसार डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए गए यह 10 खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, एथेलेटिक्स, कुश्ती, साइकिलिंग, जूडो, फुटबॉल, वुशू और लॉन बॉल जैसे खेलों से जुड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार Doping Scandal में फंसे इन खिलाड़ियों को स्पष्टीकरण देने का मौका मिलेगा। अगर ये खिलाड़ी फिर भी दोषी नाए जाते हैं तो इन पर 2 से 4 साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

Women’s Premier League की तारीखों का ऐलान, अडानी और अंबानी की टीम के बीच पहला मैच

राष्ट्रीय खेलों के दौरान लिए गए थे सैंपल

गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्तूबर को आयोजित इन खेलों में नाडा की ओर से सैंपलिंग की गई थी। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में दो वेटलिफ्टर, दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू, चंडीगढ़ की वीरजीत कौर डोप में फंसी हैं। दोनों ने गुजरात में रजत जीते थे। Doping Scandal में कुश्ती में 97 किलो में स्वर्ण जीतने वाले हरियाणा के दीपांशु और रजत जीतने वाले रवि राजपाल स्टेरायड मिथेंडियोनॉन के लिए, 100 मीटर में कांस्य जीतने वाली महाराष्ट्र की डियांड्रा स्टेरायड स्टेनोजोलॉल के लिए, लॉन बॉउल में एकल का रजत जीतने वाले पश्चिम बंगाल के सोमेन बनर्जी डाइयूरेटिक्स, एपलेरेनॉन के लिए और फुटबाल का कांस्य जीतने वाली केरल की टीम के सदस्य विकनेश बीटा-2 एगोनिस्ट टरब्यूटालाइन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

Shaheen Afridi : शाहिद आफरीदी के दामाद बने पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन आफरीदी

आठ पर लगा अस्थाई प्रतिबंध

सात पदक विजेताओं के अलावा Doping Scandal में साइकलिस्ट रुबेलप्रीत सिंह, जुडोका नवरूप कौर और वूशु खिलाड़ी हर्षित नामदेव भी फंसे हैं। इन 10 में से आठ खिलाड़ियों पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। विकनेश और सोमेन बनर्जी पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगा है। उनके नमूने में वाडा की स्पेसीफाइड सूची में शामिल स्टीमुलेंट और बीटा-2 एगोनिस्ट पाए गए हैं। यह पहली बार है जब लॉन बॉल का भी खिलाड़ी देश में डोपिंग में फंसा है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply