Divya Kakran: साइना नेहवाल के बाद रेसलर दिव्या काकरान का तलाक, लिखी भावुक पोस्ट

919
Divya Kakran famous international wrestler got divorced, latest sports update
Advertisement

चंडीगढ़। Divya Kakran: साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप के अलग होने की खबर के बाद अब अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान ने भी अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी फीलिंग्स शेयर की और इसे अपने जीवन का सबसे कठिन अध्याय बताया।

अर्जुन पुरस्कार विजेता दिव्या काकरण ने बताया कि यह उनके जीवन के सबसे भावनात्मक रूप से कठिन अध्यायों में से एक रहा है। उन्होंने लिखा, ‘इसमें बहुत दर्द, चिंतन और त्याग करना पड़ा, जिनके बारे में उन्हें पता नहीं था।’ उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए कुछ ऐसा है जिसे आसानी से साझा नहीं किया जा सकता, लेकिन अपने समर्थकों के सहयोग के कारण उन्होंने इसे साझा करना जरूरी समझा।

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैड टीम घोषित, बशीर की जगह हुई इस गेंदबाज की वापसी

कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया है भारत का प्रतिनिधित्व

दिव्या ने कहा कि अब धीरे-धीरे अब ठीक हो रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि जीवन कभी-कभी ऐसा मोड़ ले लेता है जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं होती। वह अभी भी खुद को स्थिर करने की कोशिश कर रही हैं, साथ ही ऐसे तरीकों से आगे बढ़ रही हैं जिनकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। Divya Kakran ने अपने माता-पिता और परिवार को उनके हर फैसले में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

दिव्या काकरान एक जानी-मानी पहलवान हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका यह व्यक्तिगत फैसला उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है। फिलहाल दिव्या काकरान नोएडा में तहसीलदार के पद पर कार्यरत है।

AUS vs WI: मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ धमाल, सबसे कम गेंदें..सबसे कम रन और लगा दिया विकेटों का अंबार

2023 में हुई थी दोनों की शादी

मुजफ्फरनगर निवासी दिव्या काकरान की शादी 21 फरवरी 2023 को मेरठ के जिम ट्रेनर सचिन प्रताप सिंह के साथ मेरठ में कंकरखेड़ा स्थित रिसोर्ट में हुई थी। Divya Kakran शादी से एक साल पहले 2022 से सचिन प्रताप सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। शादी के बाद 2024 में कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद राज्य सरकार द्वारा उन्हें तहसीलदार पद पर प्रमोद कर दिया गया था। उससे पहले वह रेलवे में टीटी पद पर तैनात थीं।

IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले के साथ गेंदबाजी में भी दिखाया दम, जड़ा अर्धशतक और झटके 2 विकेट

Sakshi Malik और दिव्या काकरान ने दी एशियन चैंपियनशिप में दस्तक

एशियन गेम्स की मेडेलिस्ट है काकरान

Divya Kakran ने भारत के लिए 2018 एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया था, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का मौका नहीं मिला। उन्होंने सबसे बड़ी उपलब्धि 2022 में प्राप्त की, जब उन्होंने इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद उन्हें 2023 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से नायब तहसीलदार पद पर प्रमोट किया गया।

https://fitsportsindia.com/wrestling/cwg-2022-divya-kakran-mohit-grewal-win-bronze-medals-6-medals-including-3-gold-for-india-in-wrestling-on-day-8/

Share this…