नई दिल्ली। Sudirman Cup 2021: भारत को सुदीरमन कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। थाईलैंड ने भारत को ग्रुप-ए के शुरूआती मुकाबले में ही 4-1 से मात दी। किदांबी श्रीकांत सहित भारत के नामचीन खिलाड़ी थाईलैंड के सामने ढेर हो गए। सिर्फ पुरूष डबल्स में ही भारतीय जोड़ी जीत दर्ज कर सकी। इस करारी हार के कारण भारत के नॉकआउट दौर में पहुंचने की संभावना भी संकट में आ गई है।
ओस्ट्रावा ओपन: चीन की जोड़ीदार के साथ सानिया ने जीता साल का पहला खिताब
भारत के कई स्टार शटलर Sudirman Cup 2021 नहीं खेल रहे थे। पीवी सिंधू, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी जैसे खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे। वहीं, सीनियर खिलाड़ी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी यह टूर्नामेंट खेल रहे थे। श्रीकांत के अलावा पोनप्पा और सिक्की को भी हार का सामना करना पड़ा।
MI vs RCB: हर्षल पटेल की हैट्रिक,आखिरकार बैंगलोर को मिली जीत
युवा शटलर मालविका बंसोद को भी महिला एकल में हार का सामना करना पड़ा। पूर्व नंबर एक श्रीकांत को तीन बार के विश्व जूनियर चैंपियन कुनलावुत वितिदसर्ण ने 50 मिनट के मुकाबले में 21-9, 21-19 से हराया। वहीं, सिक्की और पोनप्पा को जोंगकोलफान कितिथाराकुल और राविंडा प्राजोंगजाई की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने 21-23 8-21 से हराया।
CSK vs KKR: आखिरी गेंद पर CSK ने दर्ज की KKR पर रोमांचक जीत
मालविका को दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी पोर्णपावी चोचुवोंग ने 21-11, 21-14 से हराया। अर्जुन और कपिला ने पुरूष डबल्स में 147वीं रैंकिंग की सुपाक जोमकोह और किटिनुपोंग केड्रेन की जोड़ी पर 21-18 21-17 से शानदार जीत दर्ज की।
World Archery Championships: ज्योति सुरेखा ने भारत के लिए जीता तीसरा रजत
पांचवें और अंतिम मैच में बी साई प्रणीत और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को दुनिया की तीसरे नंबर की देचापोल पुवारानुक्रोह ओर सपसिरी ताराटानचाई की जोड़ी ने 21-13, 21-11 से हराया। भारत अब सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियन चीन के खिलाफ उतरेगा। Sudirman Cup 2021 में बुधवार को भारत का सामना मेजबान फिनलैंड से होगा। भारत 2011 और 2017 में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुका है।










































































